Wednesday, 30 January 2019

दस दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन


पूर्ण मनोयोग के साथ शोध करे शोधार्थी - कुलपति प्रो आद्या प्रसाद 

 विश्वविद्यालय के संकाय भवन में बुधवार को सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए शोध प्रविधियां विषयक 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। उक्त कार्यशाला भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यशाला के समापन सत्र में प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। 
समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आद्या प्रसाद पांडे ने कहा कि भारत में गहन शोध की आवश्यकता है विदेशों में शोध का स्तर और अपने देश के शोध के स्तर में काफी अंतर है। हमारे पूर्वज अच्छे शोधार्थी थे हर कार्य में उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक था।
उन्होंने कहा कि शोधार्थी जिस भी क्षेत्र में शोध कर रहे हैं पूर्ण मनोयोग के साथ शोध करें। अपने  पुरातन ज्ञान का अध्ययन कर बहुत कुछ नवीनता के साथ समाज को दे सकते हैं।
अध्यक्षीय संबोधन में व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला शोधार्थियों द्वारा किये जाने वाले  कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो अविनाश पाथर्डीकर मौजूद रहे। 
कार्यशाला के निदेशक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं धन्यवाद् ज्ञापन किया। कार्यशाला के समापन सत्र में प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।  
इस अवसर पर डॉ वीणा पांडेय, डॉ मनोज मिश्र, डॉ सचिन अग्रवाल,  डॉ मनोज पांडे,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,  डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी  समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Friday, 25 January 2019

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस





 विश्वविद्यालय में 70 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  सरस्वती  सदन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ  राजाराम यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबको मिल कर कार्य करना होगा।  उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व के बदलते परिवेश में हमने और भी मजबूती पाई है। विश्वविद्यालय को नए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और उसको पूरा करने के लिए सभी को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हम सभी को और विशेषकर विद्यार्थियों को तन-मन-धन से देश के उत्थान के लिए सक्रिय  होना  होगा।  इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल  ,वित्त अधिकारी एम के सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Thursday, 24 January 2019

दृढ संकल्प के साथ आगे बढ़े बालिकाएं - कुलपति

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं ने निकाली  रैली 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर  रेंजर्स  इकाई द्वारा गुरुवार को  राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं ने रैली निकाला। इसके साथ ही बेटी देश की शान है, इस पर हम सब हम सब को अभिमान है नारे लगाए।
सरस्वती सदन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि बालिकाएं जिस  भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं, दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कल्पना चावला, पीटी ऊषा, झाँसी की रानी, स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू के समर्पण पर भी प्रकाश डाला।
रोवर्स रेंजर्स भवन में रैली के समापन अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर वंदना राय ने छात्राओं को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि बेटियां अपने मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में शीर्ष  स्थान पर पहुंच चुकी है। प्रकृति ने उन्हें जो शक्ति दी है उसके बल पर निरंतर आगे बढ़ते रहे। 
रेंजर्स लीडर डॉ झांसी मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, डॉ राजीव प्रकाश सिंह, डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह, महामंत्री डॉ विजय कुमार  सिंह, डॉ के एस  तोमर, संजय श्रीवास्तव, शील निधि सिंह, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत तमाम लोगों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 

Attachments area

Tuesday, 22 January 2019

विश्वविद्यालय में मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती


विश्वविद्यालय परिसर के रोवर्स रेंजर्स  भवन में बुधवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस  की 122 वीं जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि नेता जी का व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उनमें नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता थी। उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका देश के प्रति त्याग, बलिदान और समर्पण विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना पैदा करता है। 
विश्वविद्यालय परिसर के रोवर्स रेंजर्स  के कैडेटों ने देश भक्ति के नारे लगा कर नेता जी को नमन किया। कैडेटों ने भी नेता जी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,  जिला संयोजक डॉ मनोज तिवारी, डॉ के एस तोमर, रेंजर लीडर डॉ झांसी मिश्रा, डॉ आलोक दास, विनय वर्मा, संजय श्रीवास्तव, भरत कुंवर, अंजनी कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।