स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Wednesday, 26 June 2019
भारत माता के अनन्य उपासक थे पद्म भूषण पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज
Thursday, 20 June 2019
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मना पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर योग आचार्य अमित आर्य ने कॉमन प्रोटोकॉल के तहत वृक्षासन ताड़ासन, प्राणायाम, त्रिकोणासन समेत एक दर्जन से अधिक योगाभ्यास करवाया। उन्होंने योग के लाभों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की ।
बतौर मुख्य अतिथि सामजसेवी एवं आशु कवि दरबारी लाल प्रेमी ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग के लाभों से भिज्ञ है। नवीन शोध भी बताते है कि नित्य योगाभ्यास से हम गंभीर बीमारियों पर विजय पा सकते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य संजीव जी ने कहा कि मन में विकारों की निवृत्ति करना ही योग है। डॉ संतोष कुमार ने आभार एवं संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल , प्रो वीडी शर्मा , डॉ अनिल यादव ,राकेश कुमार यादव ,डॉ जगदेव ,डॉ मनोज मिश्र, एमएम भट्ट , डॉ रसिकेश ,डॉ सुनील कुमार, डॉ पुनीत धवन, डॉ अवध बिहारी सिंह,डॉ गिरधर मिश्र,डॉ मनोज पांडे, डा विनय वर्मा , अशोक सिंह, रजनीश सिंह, अरुण सिंह आदर्श समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।
योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकली योग यात्रा
विश्वविद्यालय परिसर में पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को योग यात्रा का आयोजन किया गया। योग यात्रा को मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं आशु कवि श्री दरबारीलाल प्रेमी एवं कुलसचिव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह यात्रा वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से होते हुए मुक्तांगन तक आई । मुख्य अतिथि ने योग के महत्व को बताया। इसके बाद मुक्तांगन परिसर और रोवर्स रेंजर्स भवन के बाहर कुलसचिव सुजीत जायसवाल ने पौधरोपण किया ।
इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। यह जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है। इसके बाद मुक्तांगन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रोवर्स रेंजर्स के अभिषेक मिश्र एवं साथियों के समूह गायन पर श्रोता झूम उठे। इसी क्रम में पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नाटक के मंचन को दर्शकों ने काफी सराहा।
संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार से आए सह राज्य प्रभारी आचार्य संजीवजी, अचल हरिमूर्ति, आचार्य कृष्ण मुरारी,शशिभूषण, डा. हेमंत, डा. ध्रुवराज, अमित आर्य, प्रो. बी.डी. शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ मनोज मिश्र, एनएसएस समन्वयक राकेश यादव, रोवर्स रेंजर्स समन्वयक डॉ. जगदेव, एम.एम भट्ट, डॉ सुनील कुमार,डा. अमरेन्द्र सिंह, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ पुनीत कुमार धवन, डॉ गिरधर मिश्र, डॉ विनय वर्मा, डा. सुधीर कुमार उपाध्याय, डॉ राजेश सिंह, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, सुशील प्रजापति सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक,विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे। रोवर्स/रेंजर्स टीम प्रदेश में अव्वल
कुलसचिव को सौंपी विजेता ट्राफी
विश्वविद्यालय की टीम को दिगम्बर जैन कॉलेज बागपत में आयोजित समागम में प्रदेश चैंपियन घोषित किया गया है । विश्वविद्यालय ने प्रादेशिक रोवर्स/रेंजर्स सत्र 2018-19 में यह उपलब्धि हासिल कर अपने पूर्व प्रदर्शन को बरक़रार रक्खा। इस समागम में कुल आठ विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 20 प्रतियोगिताएं हुई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय आल ओवर चैंपियन रही l इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को मुक्तांगन में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ l
विजेता टीम रामदेव मेमोरियल पी0 जी0 कॉलेज मुहम्मदपुर रानीपुर रज़मों आजमगढ़ एवं पी0 जी0 कालेज गाज़ीपुर द्वारा विजेता ट्राफी कुलसचिव एवं संयोजक को सौंपी गई l तत्पश्चात विजेता टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री दरबारी लाल 'प्रेमी' ने कहा कि नियोजित प्रयास एवं कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है l कुलसचिव श्री सुजीत कुमार जायसवाल ने लार्ड वेडेन पावेल के सूत्र वाक्य को कोड करते हुए कहा कि ' हर योजना के लिए कार्य और हर कार्य के लिए योजना बनाई जाए तो सफलता निश्चित-रुप से कदम चूमती है l संयोजक डॉ0 जगदेव ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की हम लोगों का सौभाग्य है कि विश्वविद्यालय की टीम लगातार प्रदेश चैंपियन बनी हुईं हैं l इस अवसर पर प्रो अजय द्विवेदी, डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनोज कुमार तिवारी , डॉ घनश्याम दूबे, डॉ शशि कुमार मिश्र, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव , भरत कुंवर सिंह, अंजनी तिवारी, डॉ शफीउज्जमाँ लीडर ट्रेनर रोवर , लीडर प्रभारी मो० सादिक और जयंत पाठक आदि उपस्थित रहें l
Subscribe to:
Posts (Atom)