Wednesday, 28 August 2024

छात्रों को दिलाई गई फिट इंडिया फिटनेस प्लेज के तहत प्रतिज्ञा


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को फिट इंडिया फिटनेस प्लेज  के तहत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए प्रतिदिन 30 मिनट का समय निकालने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को फिट रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने, नियमित त्रैमासिक फिटनेस मूल्यांकन परीक्षण लेने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी l यह प्रतिज्ञा  नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 के संयोजक, प्रो. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्लेज इसलिए है कि हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के बारे में जानें। साथ ही नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार के महत्व को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार से तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग और ध्यान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना था, ताकि वे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें। इसीलिए सरकार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भी इस पर विशेष ध्यान देती है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में सभी शिक्षण संस्थानों में 26 से 31 अगस्त तक किसी एक दिन नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 का आयोजन किया जाना है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को रस्साकशी, वॉल्क /रेस, रस्सी कूदना, प्लेंक चैलेंज जैसे कम्पटीटिव एंड फन गेम्स का आयोजन प्रातः10:00 बजे से एकलव्य स्टेडियम में किया गया है.


 

Friday, 23 August 2024

पीयू का साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रूस से एमओयू

साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रास्ता वंदन रूस से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का एमओयू हस्ताक्षर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्रियों को विकसित करने, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध गतिविधियों में परस्पर सहयोग के साथ ही साथ  दोनों संस्थाओं के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों का एक दूसरे के यहां विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु आना-जाना सम्मिलित है । इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों के द्वारा उच्च गुणवत्ता के शोध क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों से युक्त विभिन्न विषयों पर शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध कार्य एवं प्रकाशन करने हेतु भी यह एमओयू किया गया है । इसके अतिरिक्त दोनों संस्थान विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों हेतु परस्पर सहयोग से विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन/ऑफलाइन संगोष्ठियों, कार्यशालाएं, शिक्षकों और छात्र विकास संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करने के साथ ही साथ दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों हेतु संयुक्त प्रमाणपत्र/डिप्लोमा पाठयक्रमों को भी संचालित करेंगे। दोनों संस्थाओं के मध्य हुए इस एमओयू में विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई। अभी हाल ही में डॉ. उपाध्याय रूस की यात्रा पर गए थे । यात्रा के दौरान ही उन्होंने इस समझौते की आधारशिला रखी थी । आज हुए इस एमओयू हस्ताक्षर के ऑनलाइन कार्यक्रम में पीयू  के डीन फैकेल्टी ऑफ साइंस प्रो. राजेश शर्मा, एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार पाण्डेय एवं रूस के तरफ से साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी से प्रो तटियाना मिंकनीना ,  प्रो विष्णु राजपूत, एवं प्रो सकलारा इत्यादि लोगों ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर एमओयू के समझौते को अंजाम दिया।  कुलपति प्रो सिंह ने इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते का स्वागत किया और साथ ही यह कहा कि हमारा विश्वविद्यालय इस अन्तर्राष्ट्रीय  समझौते के साथ-साथ उच्च स्तर के रिसर्च और उससे जुड़ी गतिविधियों से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुधीर उपाध्याय ने किया।

Friday, 16 August 2024

वैश्विक पर्यावरण समस्याएं मानवता के लिए चिंताजनक: डॉ सत्यप्रकाश


केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी, रसायन विभाग के द्वारा हुआ व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में शुक्रवार को केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी एवं रसायन विभाग के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों और उनके समाधान पर सतत विकास के लिए एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम के आमंत्रित वक्ता डॉ सत्य प्रकाश, जे.एन.आर.एम. पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार ने प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूकता के महत्व और इसके जीवन, परिवार और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित करते हुए इसके महत्व को बताया। डॉ प्रकाश ने किस प्रकार व्यक्तिगत अनुभव और भूगोल का ज्ञान विभिन्न क्षेत्रों की समझ को बढ़ाता है व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यवस्थित अध्ययन की आवश्यकता पर और व्यवस्था, प्रबंधन व पर्यावरण के बीच के संबंधों की चर्चा की। उन्होंने अंडमान और निकोबार दीप समूह के पर्यावरण पारिस्थितिकी  का संक्षिप्त उल्लेख किया साथ ही प्रकृति को समझने और समन्वय करने में आने वाली समस्याओं और पर्यावरण अध्ययन के व्यवस्थित अनुप्रयोग की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं और रज्जू भैया संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो देवराज सिंह ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण से संबंधित समस्याओं के समाधान में संपोषणीय विकास की धारणा महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ नितेश जायसवाल ने बढ़ते वैश्विक तापमान को लेकर जारी वैश्विक चिंता व समाधान पर चर्चा की।
अतिथियों का स्वागत रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने किया। डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध में रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं।
 सोसाइटी के अध्यक्ष एमएससी केमिस्ट्री के छात्र हर्ष चौरसिया ने सोसाइटी के कार्यों और उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की समन्वयक एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा उन्नति सिंह ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी की सचिव उपासना उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर मिथिलेश यादव, डॉ अजीत सिंह, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, डॉ श्याम कन्हैया सिंह, डॉ श्रवण कुमार, डॉ सुजीत कुमार चौरसिया, डॉ नीरज अवस्थी तथा डॉ विजय शंकर पाण्डेय अन्य सहायक प्रोफेसर, सोसाइटी के अन्य मेंबर और एमएससी के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Wednesday, 14 August 2024

देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का लें संकल्पः कुलपति

पांच पूर्व सैनिकों को कुलपति ने किया गया सम्मानित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति ने पांच पूर्व सैनिकों को  अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह  ने कहा कि यह देश आप सबसे मिलकर बना है जैसा आप चाहेंगे उसका रूप वैसा ही होता जायेगा, इसको और सुन्दर बनाने और इसकी कीर्ति सम्पूर्ण विश्व में बनी रहे इसके लिए जो जहा भी है अपने कर्तव्य और दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करता रहे। आज हम संकल्प लें कि हम अपने देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं।  हमें यह याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी भी है।  हमारी स्वतंत्रता ने हमें चिंतन, अभिव्यक्ति और कार्य करने की आज़ादी दी है। इसके साथ ही हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों को भी समझना और निभाना होगा। उन्होंने  स्वतंत्रता संग्राम की महान यात्रा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया।कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. बी डी शर्मा,  प्रो. राजेश शर्मा और डॉ रसिकेश ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये. संचालन परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने और आभार कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले पूर्व सैनिकों में अरविन्द कुमार सिंह, रामसेवक यादव, मनोज कुमार सिंह, चन्द्रचुड राय और राम सागर पाण्डेय शामिल रहे।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो राज कुमार,  प्रो  मनोज मिश्र,  प्रो संदीप सिंह,  प्रो. प्रदीप कुमार,  प्रो. नुपूर तिवारी, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. गिरधर मिश्र. मनीष गुप्ता, डॉ मनीष प्रताप सिंह,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,  डॉ सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, उप कुलसचिव अमृत लाल,  अजीत सिंह,  बबिता सिंह,  संचालन राज नारायण सिंह, रामजी सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राजेंद्र सिंह, कपिल त्यागी, श्रीनाथ यादव, हेमंत श्रीवास्तव, जगदम्बा मिश्रा, सुशील प्रजापति, इंद्रेश गंगवार समेत समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे