Thursday 16 March 2023

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता 2022-2023

 जौनपुर- दिनांक 16.03.2023। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्वाइन्ट फाइट इवेन्ट के ओवर 84 किलो ग्राम भार वर्ग में अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के सरतसज अहमद स्वर्ण पदक, महार्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के लाविश कुमार रजत पदक तथा एम0जी0 विश्वविद्यालय कोट्यम केरल के रीज एम. साजी एवं जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू के रित्विक मनसोत्रा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट इवेन्ट के 84 किलो ग्राम भार वर्ग  में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर के अजहर खान स्वर्ण पदक, आन्ध्र विश्वविद्यालय, के साई संदीप रजत पदक तथा चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के करनदीप एवं एल0पी0 विश्वविद्यालय, फगवाड़ा पंजाब के विशाल ठाकुर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट इवेन्ट के 74 किलो ग्राम भार वर्ग में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर के सद्दाम खान ने स्वर्ण पदक, मैसूर विश्वविद्यालय के प्रीथम एम0एस0 नें रजत पदक तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अजीत पटेल एवं एम0जी0 विश्वविद्यालय कोट्यम केरल के डान के. जेम्स ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट इवेन्ट के 69 किलो ग्राम भार वर्ग में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर के मो0 अब्दुल सलाम ने स्वर्ण पदक, आन्ध्र विश्वविद्यालय, के मधु सुधाकर रजत पदक तथा जे0सी0 बोस़ विश्वविद्यालय फरीदाबाद के ओम तेवातिया एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के सौरभ कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 63 किलो ग्राम भार वर्ग में मैसूर विश्वविद्यालय के शशांक जी. ने स्वर्ण पदक, जे0सी0 बोस़ विश्वविद्यालय फरीदाबाद के देव प्रकाश रजत पदक तथा अरूणोदया़ विश्वविद्यालय अरूणांचल प्रदेश के ताना तागी तारा एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तुलसी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 57 किलो ग्राम भार वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अजय भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, जी.एन.ए. विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब के रोनित कुमार रजत पदक तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निजामुद्दीन रेयान एवं आन्ध्र विश्वविद्यालय, के पी0परवीन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 52 किलो ग्राम भार वर्ग में आई.आई.एम.टी. मेरठ के आदित्य मोकरवाल ने स्वर्ण पदक, चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के नीरज रजत पदक तथा पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला के रमनजीत सिंह एवं मैसूर विश्वविद्यालय, के दर्शन एम. ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया।
लो किक के 71 किलो ग्राम भार वर्ग में महार्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के सुमित ने स्वर्ण पदक, उत्तरांचल विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के अंकित सिंह नें रजत पदक तथा चण्ड़ीगढ़ विश्वविद्यालय, चण्ड़ीगढ़ के हरीश मलिक एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। लो किक के 75 किलो ग्राम भार वर्ग में कालीकट विश्वविद्यालय के मो0 हिसाम ने स्वर्ण पदक, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू के मो0 इरफान नें रजत पदक तथा रेवाड़ी विश्वविद्यालय हरियाणा के सिकन्दर एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के वीरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। लो किक के 81 किलो ग्राम भार वर्ग में जी.एन.ए. विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब के हरिसिमरन सिंह स्वर्ण पदक, कालीकट विश्वविद्यालय, के इरशाद अहमद रफीक नें रजत पदक तथा अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के मो0 नसीम एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राघवेन्द्र चैहान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 91 किलो ग्राम भार वर्ग में उदयपुर विश्वविद्यालय राजस्थान के विजय राज सिंह स्वर्ण पदक, चण्ड़ीगढ़ विश्वविद्यालय, के सरताज अहमद नें रजत पदक तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के सांची मोग एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के वीरेन्द्र कुमार बघेल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया।
    उक्त अवसर पर प्रो0 ओ0पी सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, प्रो0 वी मिश्रा, प्रो0 अजय द्विवेदी, प्रो0 रजनीश भाष्कर, डाॅ0 अच्छे लाल यादव, नन्द किशोर सिंह, अध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, रमेश यादव, महामंत्री, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, रामजस मिश्रा, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, अशोक कुमार सिंह, डाॅ0 राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। 
निर्णायक की भूमिका में अरविन्द शेरावालीया, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी ंिरंग विवेक, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी ततामी सीमा सैनी, आकाश, आनन्द बालू, अमित कुमार, अन्जू शर्मा, सोनू सैनी, बलदेव राज, के0 सुमन, के0 समर्थ, सतेन्द्र कुमार, दीपक, विकास कुमार, कमलदीप विश्वकर्मा, अवनीश कुमार, संजू, रक्षिता गोड़ा, सलमान खान एवं तपश हलधर आदि रहे। 

                                                           

No comments:

Post a Comment