Friday 17 March 2023

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर बना चैम्पियन


अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता 2022-23
 
 वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलब्य स्टेडियम में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता के चैथे दिन फुल कान्टेक्ट के 51 किलो ग्राम भार वर्ग  में वीर बहादुर सिंह पूर्वानचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के सरवर इक्का ने स्वर्ण पदक, कालीकट विश्वविद्यालय, के मुहम्मद बासिल नें रजत पदक तथा चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के यशपाल राना एवं जम्मू विश्वविद्यालय के अमननीप एम. ने संयुक्त रूप  से कांस्य पदक प्राप्त किया। फुल कान्टेक्ट के 57 किलो ग्राम भार वर्ग  में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के रवि ने स्वर्ण पदक, काजी नजरूल विश्वविद्यालय, ंपं0 बंगाल के राहुल नें रजत पदक तथा डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या के मनजीत कुमार एवं कालीकट विश्वविद्यालय के मो0 शाहिबिल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। फुल कान्टेक्ट के 63 किलो ग्राम भार वर्ग में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के रमेश साहू ने स्वर्ण पदक, पंजाबी़ विश्वविद्यालय, पटियाला के रोहित नें रजत पदक तथा डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या के राज कुमार राना एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के शिवम दूबे ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। फुल कान्टेक्ट के 71 किलो ग्राम भार वर्ग में महराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के शुभम जायसवाल ने स्वर्ण पदक, चन्डीगढ़ विश्वविद्यालय, के अमन नें रजत पदक तथा लवली पं्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा के ओजेन एवं मैसूर विश्वविद्यालय के गिब्सन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 
   अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता 2022-2023 की वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने 10 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक प्राप्त कर विजेता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने 5 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक प्राप्त कर उपविजेता, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं कालीकट विश्वविद्यालय, केरल ने 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 
    समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य, कुलपति ने पुरस्कार वितरण किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। उक्त अवसर पर श्री संजय कुमार राय, वित्त अधिकारी, प्रो0 ओ0 पी0 सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, श्री बी0एन0 सिंह, परीक्षा नियंत्रक, श्री अमृत लाल, श्री अजीत प्रताप सिंह, श्रीमती बबिता सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो0 रजनीश भाष्कर, चीफ प्राक्टर, प्रो0 देवराज, निदेशक, रज्जू भइया संस्थान, डाॅ0 रामाश्रय शर्मा, डाॅ0 अच्छे लाल यादव, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, अशोक कुमार सिंह, डाॅ0 राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। 
निर्णायक की भूमिका में अरविन्द शेरावालीया, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी ंिरंग विवेक, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी ततामी सीमा सैनी, आकाश, आनन्द बालू, अमित कुमार, अन्जू शर्मा, सोनू सैनी, बलदेव राज, के0 सुमन, के0 समर्थ, सतेन्द्र कुमार, दीपक, विकास कुमार, कमलदीप विश्वकर्मा, अवनीश कुमार, संजू, रक्षिता गोड़ा, सलमान खान एवं तपश हलधर आदि रहे। 
                                                                 सचिव
                                                             खेलकूद परिषद

No comments:

Post a Comment