Friday, 6 December 2013

भारतीय मीडिया ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई : एन के आचार्य


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में चल रहे टेलीविज़न कार्यक्रम निर्माण पर चल रहे सात दिवसीय विशेष व्याखानमाला का समापन शुक्रवार को  हुआ। विशेष व्याख्यान में पूर्व निदेशक दूरदर्शन वाराणसी एन के आचार्य ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सही उच्चारण,लेखन,संपादन के सिद्धांत,रिपोर्टिंग की तकनीकी समेत कैमरा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।


श्री आचार्य ने समापन सत्र में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का तेजी से आम आदमी   में लोकप्रियता बढ़ी है।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया देश और समाज के विकास में  अपना  कार्यक्रम निर्माण के द्वारा सार्थक योगदान दे रहा है।इस फील्ड में अपना भविष्य तलाशने वाले युवाओं को इसकी बारीकियों को समझना बहुत जरूरी हो गया है।नित नई तकनीकी के आगमन से बेहतरीन कार्यक्रम दर्शकों के सामने है।उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया आज के समय में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है।इस पहचान को आगे बढ़ाने में मीडिया के प्रशिक्षु पत्रकारों में सृजनात्मकता की जरूरत है।

 डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि प्रिंट हो या इलेक्ट्रॉनिक सभी मीडिया में वही सफल होते है जिनके पास लेखन कला हो।स्क्रिप्टिंग किसी कार्यक्रम के सफल होने में बहुत बड़ी भूमिका अदा  करता है।संचालन डॉ अवध बिहारी सिंह धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।इस अवसर पर विभाग के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

तीन दिवसीय कार्यशाला ७ दिसंबर  से 
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार से विज्ञान संचार : स्क्रिप्टिंग,कैमरा,सम्पादन एवं वृत्तचित्र निर्माण विषयक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।कार्यशाला में नई दिल्ली के प्रख्यात विज्ञान फ़िल्मकार एम रहमान एवं विज्ञान संचारक पूनम चौरसिया प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगी।

Thursday, 5 December 2013

पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता

खो- खो भारत का पारम्परिक खेल रहा है इसके लोकप्रिय बनाये रखना समाज की जिम्मेदारी है.
खो -खो खेलने वाले खिलाड़ियों का हम सभी को उत्साह वर्धन करते रहना चाहिए कि वह किसी अन्य खेल के खिलाडी से कम नहीं है. 
                                            --कुलपति प्रो सुंदर लाल 


परिचय प्राप्त करते कुलपति 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन ४ दिसम्बर को कोलकाता और बंगाल विश्वविद्यालय अपने मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंच गए। तीन टीमें वाक ओवर के जरिए अगले चक्र में पहुंची।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कोलकाता और एसकेबी विश्वविद्यालय पुरुलिया वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। कोलकाता विश्वविद्यालय ने एसकेबी विश्वविद्यालय पुरुलिया वेस्ट बंगाल को 16-14 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच विद्या सागर विश्वविद्यालय बंगाल और बीआरए बिहार के बीच खेला गया। विद्या सागर विश्वविद्यालय ने बीआरए बिहार को 18-14 अंकों के अंतर से पराजित किया। बीेएम मंगला विश्वविद्यालय बिहार के नहीं पर एसके एस दुमका बिहार, पटना विवि के नहीं आने पर कल्याणी विश्वविद्यालय, बीएम मिथिला विश्वविद्यालय की टीम के नहीं आने पर बीके आरा विश्वविद्यालय बिहार को वाक ओवर मिला। इससे पहले कुलपति प्रो. सुंदरलाल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
 मोहम्मद हसन पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित कई मन मोहक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।मैच के रेफरी राधेश्याम, जयंत सरकार, विनोद कुशवाहा, मनोज गुप्ता, अंगद यादव और पर्यवेक्षक भारतीय विश्वविद्यालय संघ दिल्ली से नामित डा.महेंद्र कुमार रहे। आंखों देखा हाल डा.राजेश सिंह ने सुनाया। इस मौके  वित्त अधिकारी अमर चंद,उपकुलसचिव प्रभाष द्विवेदी,डा.आलोक सिंह, विजय कुमार तिवारी, ओपी सिंह, चीफ प्राक्टर डा.प्रदीप कुमार, जगदंबा मिश्र आदि मौजूद रहे.

Sunday, 1 December 2013

व‌र्द्धमान को पराजित कर पूर्वाचल विवि बना चैंपियन

व‌र्द्धमान को पराजित कर पूर्वाचल विवि बना चैंपियन

Updated on: Sat, 30 Nov 2013 08:07 PM (IST)
व‌र्द्धमान को पराजित कर पूर्वाचल विवि बना चैंपियन
सरायख्वाजा (जौनपुर): पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के खिताब पर मेजबान वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने कब्जा कर लिया। उसने फाइनल मुकाबले में व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय को 10-04 से पराजित किया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के मैदान पर शनिवार को पहला मैच कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया। जिसमें कल्याणी विश्वविद्यालय ने 11-04 से जीत दर्ज किया। वहीं वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय को 10-04 से हरा कर चैंपियन बना। व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय उप विजेता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तीसरे और कल्याण विवि चौथे स्थान पर रही।
रेफरी लाल बहादुर यादव, अंजय दास, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुशवाहा, आलोक कुमार यादव, अंगद यादव व अवधेश कुशवाहा रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह, डा.आलोक सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, डा.राजेश सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई। मैच का संचालन अशोक सिंह ने किया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों का ३० नवम्बर को पीयू में हुआ साइकिल रैली का समापन