Monday, 8 August 2016

पौधरोपण अभियान

एकछात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार  को संकाय भवन परिसर  में  विज्ञान एवं सामाजिक संकाय के विद्यार्थियों नें प्रोफ़ेसर डी डी दूबे तथा विभाग के शिक्षकों  के साथ  पौधरोपण किया।  पौधरोपण के अवसर पर प्रोफ़ेसर डी डी  दूबे  ने  कहा कि  प्रकृति पौधों के बिना अधूरी है. मनुष्य का जीवन पेड़ों से जुड़ा है अगर हमें जीवित रहना है तो पौधरोपण करना होगा।सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने पौध वितरित किया। संस्थान परिसर में   पौध रोपण  अभियान में सामाजिक विज्ञान एवं  विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों  ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  मौलश्री,कचनार एवं कनेर   के  सौ पौध रोपित किये गए।  इस अवसर पर डॉ वंदना राय,डॉ राम नारायण ,डॉ प्रदीप कुमार ,डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ राजेश शर्मा , डॉ एस पी तिवारी, डॉअवध बिहारी सिंह ,डॉ सुनील कुमार, डॉ राजेश सिंह सहित विद्यार्थी  उपस्थित रहें। 




Saturday, 6 August 2016

एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान ---प्रबंध अध्ययन संस्थान



वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रबंध अध्ययन  संस्थान में  संकायाध्यक्ष डॉ मानस पांडेय ने  शिक्षकों एवं विद्यार्थियों  के साथ परिसर में पौधरोपण किया।  पौधरोपण के अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ मानस पांडेय ने विद्यार्थियों से  कहा कि  आपकी जिम्मेदारी है कि  प्रतिदिन इनकी देखभाल भी आप सभी के द्वारा की जाय।  इन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।  संस्थान में   पौध रोपण  अभियान में विद्यार्थी मानसी श्रीवास्तव ,स्मिता सिंह ,तंजीम अहमद ,नवीन श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव ,विजय शंकर यादव ,अतहर अब्बास ,दिव्यांश पांडेय ,लक्ष्मी सिंह,शिवम्,विकास देव, नितिन  एवं अभिनव श्रीवास्तव ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  कचनार एवं बाटल  ब्रश  के लगभग एक सौ पौध रोपित किये गए। 
एम् एच आर डी के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश पाथर्डीकर नें  विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप सब के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में यह संस्थान सबसे हरा भरा दिखेगा।
डॉ वी डी शर्मा ने कहा कि यदि पर्यावरण की सुरक्षा एवं  संरक्षा नही की गई तो भविष्य में मानव जीवन के लिए बहुत समस्या आएगी।
पौधरोपण समिति के डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर एवं डॉ राजेश सिंह ने  पौध रोपण में सहयोग किया ।
 इस अवसर पर डॉ सुशील सिंह , डॉ आलोक सिंह , डॉ परमेन्द्र विक्रम सिंह , डॉ राजेश कुमार , राज नारायण सिंह ,वेद प्रकाश श्रीवास्तव , केशव  रजनीश सिंह,अरुण सिंह,पंकज सिंह,मोहन पांडेय, ओ पी गुप्त,दिनेश अस्थानाआदि उपस्थित रहें। 




Friday, 5 August 2016

एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान सप्ताह की शुरुआत



वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को फार्मेसी संस्थान में  कुलपति  प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने छात्र- छात्राओं के साथ पौधरोपण कर  की। 5 अगस्त से  12 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में एक हजार पौध  रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के शुभारम्भ  पर कुलपति प्रो अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों आज परिसर में इन पौधों को रोपित करने भर से आपकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हुई है.इन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. विश्वविद्यालय में  एक छात्र एक पेड़ के अंतर्गत जो पौधे लगाएं गए है वो विश्वविद्यालय में सदैव आपकी उपस्थिति को दर्शाते रहेगें।उन्होंने कहा कि आपके मनन चिंतन एवं सोच में वृक्ष के महत्व को जागृत करना है.समाज ने जो उपभोगवाद को जो बढ़ावा दिया है उसके क्षतिपूर्ति हेतु युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षोंसे लगाव होना चाहिए।अपनी पढाई के साथ पर्यावरण के इस मिशन को भी जारी रखे।
इस अवसर पर फार्मेसी संस्थान में पहला  पौध रोपण  विद्यार्थी फातिमा अंजुम ने किया। पौधरोपण समिति के डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ राजेश सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। बाटल  ब्रश, कचनार ,अमलताश,गुलमोहर,अर्जुन ,केशिया श्यामा एवं कांजी के लगभग एक सौ पौध रोपित किये गए। 
एक छात्र एक पेड़ अभियान के समन्वयक प्रो बी बी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस अभियान का तीसरा वर्ष है, परिसर में जो पौधे छात्रों द्वारा समय समय पर रोपित किये  गए  है अधिकांश की हरियाली इसकी सफलता को बया करता है। शनिवार को प्रबंध अध्ययन संस्थान  में पौध रोपित होंगे।
फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो ए के श्रीवास्तव ने विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इन पौधों को सुरक्षित रखना हर छात्र की नैतिक जिम्मेदारी होगी। आने वाले समय में यह संस्थान सबसे हरा भरा दिखेगा।
 इस अवसर पर डॉ वी डी शर्मा, डॉ  रजनीश भास्कर, राजकुमार सोनी, डॉ पूजा सक्सेना, डॉ अवध बिहारी सिंह ,डॉ रुश्दा आज़मी,डॉ सुनील कुमार , धर्मेंद्र सिंह,डॉ प्रवीण सिंह,  झांसी  मिश्र,  विनय वर्मा, निपेंद्र सिंह,डॉ के एस तोमर ,श्याम त्रिपाठी, रजनीश सिंह,अरुण सिंह,पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, विजय जायसवाल  आदि उपस्थित रहें। 

Thursday, 4 August 2016

एक छात्र एक पेड़


पौधरोपण अभियान सप्ताह
(05 से 12 अगस्त 2016 )
                               1001  पौधरोपित करने का लक्ष्य
                 
                   कार्य योजना
05 अगस्त - फार्मेसी संस्थान
06  अगस्त - प्रबंध अध्ययन  संस्थान
 08  अगस्त - संकाय भवन/ विज्ञान संकाय
 09   अगस्त - प्रशासनिक भवन (अधिकारी - कर्मचारी )
 10 अगस्त - इंजीनियरिंग  संस्थान
11  अगस्त - आवासीय परिसर एवं छात्रावास
12  अगस्त -एकलव्य  स्टेडियम / एन एस एस / रोवर्स रेंजर परिसर/
           शिक्षक अतिथि गृह
--------------------------------------------------------------------

आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे जन्म दिवस
फार्मेसी विभाग में दिनांक 02/08/2016 को आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर विभागाध्यक्ष फार्मेसी प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव एवं श्री राजीव कुमार द्वारा माल्र्यापण किया गया। विभाग के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों,  छात्र एवं छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विभागाध्यक्ष के द्वारा उक्त के विषय में उनके जीवनवृत एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री राजीव कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।