Thursday, 17 February 2022

कुलपति प्रो निर्मला. एस. मौर्य ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 पीयू की मतदाता जागरूकता की नई पहल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहल की गई है. गुरुवार को विश्वविद्यालय में मतदाता  जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने मतदाता जागरू
कता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में हमारे जनपद में 07 मार्च को मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लें, जिससे जनपद जौनपुर पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत में प्रथम स्थान पर रहे। याद रहे सचेत मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का प्रहरी होता है।आप प्रदेश का भविष्य का फैसला करने जा रहे हैं, इसलिए सब काम छोड़कर पहला काम मतदान आपका धर्म बनता है।  श्री महेंद्र कुमार ने सभी लोगों को आह्वान किया आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें ताकि जिले में मतदान प्रतिशत शीर्ष पर रहे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की इस नई पहल के लिए कुलपति,कुलसचिव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग को बधाई दिया। जनपद जौनपुर के स्वीप कोऑर्डिनेटर सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से इस पहल से हमारा जनपद शत प्रतिशत मतदान करके मतदान प्रतिशत में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह एक्सप्रेस जनपद के सभी महाविद्यालयों में जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी। रोवर्स-रेंजर्स संयोजक डॉ जगदेव एवं डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर रोवर रेंजर बेसिक कोर्स के प्रतिभागी भी जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.अजय द्विवेदी, प्राचार्य डॉ रमेश मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार बिंद, शशिकान्त यादव, डॉ विनय कुमार वर्मा, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुमित सिंह, शारदानंद उपाध्याय, सर्वेश यादव,पंकज कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना रावत,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, रोवर्स- रेंजर्स लीडर विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। 

Monday, 14 February 2022

पर्यावरण संरक्षण के लिए करें निरंतर पौधरोपण : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बेसिक रोवर्स/रेंजर्स लीडर प्रशिक्षण के चौथे दिन  रोवर्स/रेंजर्स के पांचवे नियम के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। इसमें  कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कामिनी पौधे को रोपित कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को निरंतर पौधरोपण करते रहना चाहिए।   शिविर में प्रतिभागी शिक्षक अपने महाविद्यालयों में भी इन गतिविधियों को निरंतर जारी रखे। संयोजक डॉ. जगदेव ने  बताया कि सभी प्रतिभागियों से एक पौधा विश्वविद्यालय में रोपित कराया गया है।  

इसी के साथ प्रशिक्षण सत्र में लीडर ऑफ़ द कोर्स प्रदीप गुप्ता ने पयनियारिंग, गांठ,फास एवं बंधन, टेंट पुल की बारीकियों को विस्तार से बताया। एलओसी  बेबी खुशनुमा ने टोली निर्माण पर अपनी बात रखी। योगगुरु जितेन्द्र सिंह ने योग के विविध आयामों से परीचित कराया।

इस कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,  जिला संयोजक डॉ अमरजीत, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, कु. कविता पाण्डेय, सहायक मो. सादिक, श्री राकेश कुमार मिश्र,जौनपुर, शंभूनाथ, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. श्याम सुन्दर उपाध्याय, डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. मरियम फातिमा, गुलाब, अमित आदि उपस्थित रहे।

Sunday, 13 February 2022

डर को मन से निकालें महिलाएं- पद्मश्री फूलबासन बाई यादव

राष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवं अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के द्वारा   राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  महिला आत्मनिर्भरता-एक सामाजिक चुनौती विषयक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन  कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य जी की प्रेरणा से किया गया।

सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की प्रख्यात समाजसेविका पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि  माँ अद्भुत है उसने तो भगवान को भी जन्म दिया है। महिला का सबसे बड़ा दुश्मन डर है और जिस दिन उस डर को भगा देती है उस दिन वो कुछ भी कर सकती है। 

उन्होंने कहा कि मेरे पास ग़रीबी के अलावा कुछ नहीं था पूरा परिवार भूखे पेट रहता था ।इसलिए भगवान किसी को ग़रीबी न दें। उन्होंने कहा कि  13 वर्ष की उम्र में शादी हुई गाँव की बकरी चराने का काम करती थी। दो बेटा और बेटी की माँ बन गयी, मेरे बच्चे भूख के कारण खड़े नहीं हो पा रहे थे। जीवन को खत्म करने की सोचा लेकिन फिर हिम्मत जुटाई। 11 महिलाओं से शुरू हुआ स्वयं सहायता समूह आज  फिर 2 लाख महिलाओं को जोड़ रखा है। यह सोसायटी अब कम्पनी है। 

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूँ महिलाओं को आगे बढ़ना है तो सब महिलाओं को साथ आना होगा समूह बनाकर रोज़गार पैदा करना होगा तभी महिलाएँ आर्थिक सम्पन्न होंगी और समाज सम्पन्न होगा। काम की कमी नहीं है ।बस काम करने वाला चाहिए। सरकार किसी गरीब की सहायता कर सकती है उसे अमीर नहीं बना सकती। गरीब समूहों के माध्यम से आर्थिक सम्पन्न बन सकते है।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉगर एवं यात्रा लेखिका डॉ. कायनात काजी ने कहा कि आज महिलाओं के सशक्तिकरण को देख कर बहुत सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री फूलबासन यादव जी महिलाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत है।अतिथियों का स्वागत अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अजय प्रताप सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने किया।आयोजन सचिव डॉ दिग्विजय सिंह राठौर में अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र ने संचालन किया। डॉ. जान्हवी ने राष्ट्रीय महिला दिवस प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए सरोजनी नायडू जी को नमन किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, प्रोफेसर बीडी शर्मा , प्रोफेसर देवराज,डॉ अन्नू त्यागी, डॉ गिरधर, डॉ धीरेंद्र चौधरी , डॉ मंगला यादव, डॉ पूजा सक्सेना , डॉ वनिता, डॉ जया शुक्ला, डॉ रेखा पाल, डॉ सोनम झा, डॉ अंजू रानी सिंह, डॉ पूनम श्रीवास्तव, डॉ मधुलिका, रोली,शुभी, मधुलिका श्रीमती संजू श्रीवास्तव,डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह,शशिकांत यादव, विभव सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।



Friday, 11 February 2022

आपदा में रोवर्स- रेंजर्स की अहम भूमिका - प्रो० निर्मला एस मौर्य

रोवर्स- रेंजर्स लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर की शुरु

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  शिक्षकों के लिए परिसर में शुक्रवार को रोवर्स- रेंजर्स लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत  हुई।
शिविर के उदघाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य  ने कहा कि  हम कितने भी बड़े हो जाएं हमारे अंदर एक बच्चे का भाव बने रहना चाहिए। व्यक्ति को जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि  आपदा के समय यहीं रोवर्स- रेंजर्स जैसी संस्थाएं काम आती हैं जिससे संकट का समाधान होता है। इस  प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में लीडर का भाव जागृत होगा।  उन्होंने कहा कि  कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता जिस दिन व्यक्ति पूर्ण समझ लिया उसी दिन उसका विकास रुक जाता है।
प्रशिक्षण एलओसी बेबी खुशनुमा ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों में नया दृष्टिकोण पैदा होगा। इस प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसी क्रम में सहायक कुलसचिव श्रीमती बबिता सिंह ने कहा कि जीवन में मनुष्य हर समय कुछ न कुछ सीखता रहता है।
रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डॉ जगदेव ने अतिथियों का स्वागत एवं शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का रोवर्स रेंजर्स अपनी गतिविधियों के कारण प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
रोवर्स की कैडेट जया सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ अजय कुमार दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार,ने किया।इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, मुहम्मद सादिक, डॉ सुनील कुमार,डॉ पंकज सिंह, डॉ विनय वर्मा,डॉ मनोज तिवारी, डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय,डॉ आलोक दास, डॉ अमरजीत,  डॉ नीता सिंह, डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह,डॉ प्रभात कुमार यादव, कंचन यादव,डॉ सुषमा मिश्रा,डॉ विनिता श्रीवास्तव समेत विभिन्न जनपदों के शिक्षक उपस्थित रहे।