Thursday, 17 March 2022

पीयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु चार शिक्षकों को शासन से अनुदान

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन विभागों एवं एक शोध केंद्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु शासन से अनुदान स्वीकृत हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने  अनुदान प्राप्त करने वाले सभी आचार्यों को बधाई दी है।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रो. वंदना  राय को  मोलेकुलर  स्टडी ऑफ नान कम्युनिकेबल डिजीज स्टडी इन ईस्टर्न यूपी पॉपुलेशन पर शोध करने हेतु, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह को पेपर सोलर सेल पर शोध करने हेतु, प्रबंध संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रो. अविनाश डी पाथर्डिकर को दी प्रैक्टिस आफ आईडेंटिफाइंग द वीस्डोम आफ इंडियन स्क्रिप्ट एंड वेदास पर शोध करने हेतु तथा प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान स्थित वैकल्पिक ऊर्जा शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार चौधरी को सिंगल क्रिस्टल सोलर सेल पर शोध कार्य करने हेतु अनुदान मिला है। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय,प्रो. अजय द्विवेदी,प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो.रामनारायण, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. रसिकेश, डॉ सुनील कुमार, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ.प्रमोद कुमार आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।

Monday, 14 March 2022

पीसीआई की टीम का फार्मेसी संस्थान में निरीक्षण

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई) की टीम का मान्यता के संदर्भ में निरीक्षण सोमवार को किया गया। दो सदस्यीय समिति में डॉक्टर एनके गुप्ता एवं डॉ डीएस राठौर थे। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में फार्मेसी संस्थान सभी संसाधनों से पूर्ण है। समिति सदस्यों का स्वागत विभागाध्यक्ष राजीव कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक डॉ नृपेंद्र  सिंह ने किया. इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा विभाग में स्थापित   प्रो. प्रफुल्ल चंद्र रायजी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।  निरीक्षण के दौरान सभी प्रयोगशाला कक्षाएं भंडार कक्ष कार्यालय का स्टॉक रजिस्टर लाइब्रेरी स्टॉक रजिस्टर और पत्रिकाओं का स्टॉक का निरीक्षण किया गया l इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय कुलसचिव के साथ भी वार्तालाप किया l निरीक्षण समिति के सदस्य महिला छात्रावास का निरीक्षण भी किया l समिति के सदस्य विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर से काफी  प्रभावित हुए l सदस्यों ने विभाग के विद्यार्थियों से भी व्यक्तिगत रूप से वार्ता की और उनके शैक्षणिक गुणवत्ता से प्रभावित हुए। पीसीआई द्वारा मान्यता मिलने पर ही विद्यार्थियों की डिग्री फार्मासिस्ट नंबर के साथ वैलिड मानी जाती है।निरीक्षण के दौरान विभाग के सारे शिक्षक प्रयोगशाला सहायक एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे.

Wednesday, 9 March 2022

व्यक्तित्व विकास का मंच है एनएसएस: कुलसचिव

वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना परिषद इकाई विशेष शिविर का उद्घाटन कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया । 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  अनुसांगिक संगठन धर्म  जागरण के जिला संयोजक नीरज श्रीवास्तव ने श्रीहरबाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है गीत के उद्देश्य को समझाते हुए स्वयं सेवको राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया।  कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र के धरोहर है। 

अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के व्यक्तित्व के विकास का बहुत बड़ा मंच है राष्ट्रीय सेवा योजना। इसमें हर छात्र एवं छात्रा निडर होकर अपनी बात को इस मंच से किसी के सामने रख सकते है । छात्र को हर क्षेत्र जैसे मीडिया,रिपोर्टिंग ,मेडिकल ,खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भोजन बनाना ,भाषण देना बुजुर्गों को सम्मान देना , स्वतंत्रता सेनानी  एंव अच्छे समाज सेवक के जीवन के विचार को सीखना आदि कार्य छात्र जब निडर होकर के लिखना पढ़ना और प्रश्न पूछना की हिम्मत जुटा लेता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है।

विशिष्ट अतिथि प्रबंध संकाय के प्रोफेसर आचार्य विक्रम देव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी विचारों पर चलकर ही आज की युवा पीढ़ी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है ।

राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवक रहे उद्देश्य सिंह ने अपने अनुभवों को छात्रों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में सेवा योजना के स्वयसेवको द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं सेविकाओं द्वारा संकल्प गीत की प्रस्तुति की गई ।

 कार्यक्रम की रूप रेखा डॉ अमरेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता बीसीए विभाग डॉक्टर रेखा पाल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शशिकांत यादव और जया शुक्ला उपस्थित रहीं। अंत में उत्कृष्ट कार्य स्वयंसेवक आयुष मौर्य और विवेक पांडेय को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अर्पित श्रीवास्तव,आलोक मौर्य, वर्षा पांडेय,मंगली तिवारी की उपस्थिति रही ।

Thursday, 3 March 2022

महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगी : कुलपति

कौशल कार्य से महिलाएं अपनी अलग पहचान बनाई: राम बहादुर

महिला दिवस पर 60 महिलाओं को कुलपति ने किया सम्मानित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को फार्मेसी संस्थान में 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से इत्र बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए कन्नौज भेजा गया था। विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी महिलाओं को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि महिलाएं अगर ठान लें तो असंभव शब्द उनके लिए नहीं है। वह कुछ भी कर सकतीं हैं।

आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। 

मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक राम बहादुर सरोज ने कहा कि महिलाएं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। यूं हीं आगे बढ़ते रहें और मंजिल तक पहुंचे।भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कौशल कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई है।

महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर महिला अध्ययन केंद्र और मिशन शक्ति ने महिलाओं के जागरूकता के लिए कई कदम उठाए हैं । इसी के चलते महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और जिले के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

संचालन डॉ सोनम झा  आभार डॉ वनिता सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ पूजा सक्सेना, डॉ रेखा पाल, डॉ अन्नु त्यागी, डॉ झांसी मिश्रा, डॉ प्रियंका, डॉ जया शुक्ला, डॉ करूणा निराला, डॉ विनय वर्मा, डॉ मनोज कुमार पांडेय, डॉ. धीरेंद्र चौधरी इत्यादि मौजूद रहे ।