Saturday, 19 July 2025

पीयू परिसर की प्रवेश परीक्षाएं सुचिता के साथ संपन्न


कैमरे की निगरानी में हुई परीक्षाएं, कुलसचिव ने किया निरीक्षण 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षाएं उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में सफलतापूर्वक शनिवार को सम्पन्न हुईं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई।  

19 जुलाई को प्रथम पाली 9:00 बजे से 11:00 बजे बीएससी के सभी प्रोग्राम में, दूसरी पाली 12:00 से 2:00 के एमबीए, एमबीए के फाइनेंस एंड कंट्रोल, एचआरडी,  ई-कॉमर्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स तथा तीसरी पाली 3:00 से 5:00 के बीच बीबीए, एलएलएम,  एमसीए,  इंटीग्रेटेड एमसीए, एमएससी के बायोटेक्नोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा समिति के सदस्य लगातार कमरों का भौतिक निरीक्षण भी कर रहे थे। परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच की गई। 19 जुलाई को कुल 1324 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर विनोद कुमार सिंह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा संचालन समिति के सदस्य प्रो. मनोज मिश्र,  प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राजकुमार, प्रो रजनीश भास्कर,  प्रो. मिथिलेश सिंह,  डॉ रसिकेश, अशोक कुमार यादव समूचे समय सक्रिय रूप से परीक्षा प्रक्रिया को संचालित करने में लगे रहे।


Wednesday, 16 July 2025

पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी है प्रभात


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जनपद के बख्शा विकास खंड स्थित दरियावगंज गांव के मूल निवासी प्रभात कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर एक नया कीर्तिमान रचते हुए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर   परिवार, क्षेत्र, तथा पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
प्रभात उपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, न्यूज़ 18, प्रसार भारती जैसे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा से  विशिष्ट पहचान बनाई है।
प्रभात उपाध्याय ने  संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में अपनी शोध यात्रा को सार्थक दिशा दी।
कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह एवं पंकज सिंह ने इस उपलब्धि पर  प्रभात को बधाई दी है।

Tuesday, 15 July 2025

पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को 49 विषयों में शोध के लिए पीएच.डी.  प्रवेश परीक्षा  हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर में 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली में  एवं  द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय में  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई ।

प्रवेश परीक्षा की  सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्रविधि एवं द्वितीय पाली में सम्बंधित विषय की परीक्षा थी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी  विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। सम्पूर्ण प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सुचिता के साथ संपन्न हुई है। पहली पाली में  प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.00 से 4.00 बजे के मध्य परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. अजय द्विवेदी,  प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. राजकुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Monday, 14 July 2025

समाज और राष्ट्र को समर्पित था रज्जू भैया का सम्पूर्ण जीवन: प्रो. वन्दना सिंह

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाई गई रज्जू भैया की पुण्यतिथि


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि रज्जू भैया अपने सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और राष्ट्र के प्रति निष्ठा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने रज्जू भैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रो. राजेंद्र सिंह को उनकी सरलता, सहजता और आत्मीयता के कारण सभी लोग 'रज्जू भैया' के नाम से जानते थे। उन्होंने उनके जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि रज्जू भैया की स्मृति में  प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान   वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में  स्थापित किया गया था।
 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  प्रो. देवराज सिंह, प्रो मनोज मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. रामांशु, डॉ. दीपक मौर्य,  संदीप वर्मा, सौरभ सिंह सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।