Wednesday, 8 October 2025

अंशिका, अदिति ने “आवर फोर्से आवर प्राईड” पर दिया प्रेरणादायक भाषण

पीयू में वायु सेना दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में वायु सेना दिवस (8 अक्टूबर) के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और देश की सुरक्षा में उसकी अद्वितीय भूमिका से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट अंशिका राय और अदिति मिश्रा ने “आवर फोर्से आवर प्राईड” विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय वायु सेना की वीरता, समर्पण और तकनीकी कौशल पर प्रकाश डालते हुए सभी में देशभक्ति की भावना का संचार किया।
मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु सेना दिवस हमें अनुशासन, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कैडेट्स से देश के प्रति निष्ठा और कर्मशीलता की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नितेश जायसवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को वायु सेना के पराक्रम से सीख लेकर अपने जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “युवा” शब्द को उल्टा पढ़ने पर “वायु” बनता है—यदि सही दिशा मिले तो वही ऊर्जा देश निर्माण का आधार बन सकती है।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा बल्कि उनमें भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहराई से स्थापित कर गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट अंशिका राय, प्रिया विश्वकर्मा, अदिति मिश्रा, गरिमा अग्रहरि, प्रीति यादव, सोनम, गरिमा बौध, उजाला बिन्द, शालिनी भारती, शालिनी यादव, मुस्कान मौर्य, कामना कन्नौजिया, अंजलि सिंह, गोल्डी यादव, आशुतोष कुमार तिवारी, शिवा कांत ओझा, विशाल, जैश आर्या, अमन मोदनवाल, अमन कन्नौजिया, आदित्या वर्मा, आदित्य पाण्डेय, सलमान शाह, शिवम मिश्रा, मोहम्मद अफजल, अखिलेश यादव, वैभव सिंह, अजीत कुमार, आदित्य राज, सानिध्य यादव मौजूद रहे।

Monday, 6 October 2025

परिणाम को समझें और उस पर काम करें: सुनील दत्त

विद्यार्थियों को कारपोरेट के अनुरूप शिक्षा देने का प्रयास: कुलपति 

उद्योग–संस्थान सहयोग को सुदृढ़ करने पर पीयू में बैठक


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्योग–संस्थान सहयोग को सशक्त बनाने एवं विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों के विस्तार के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय बैठक सोमवार की शाम आयोजित की गई। बैठक में जियो इंफोकॉम लिमिटेड, मुंबई के प्रेसिडेंट (डिवाइस एंड सेल्स) सुनील दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पूर्व छात्रों और कॉरपोरेट जगत के बीच सतत संवाद को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि और कौशल-आधारित शिक्षण के लिए अनिवार्य मानता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुभवपरक शिक्षण, नवाचार प्रयोगशालाओं और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रसर है। मेरी कोशिश है कि कारपोरेट जगत के अनुरूप विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाए।

श्री सुनील दत्त ने टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर में उभरते वैश्विक रुझानों—जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम—पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, परिणाम ( आउटकम)को परिभाषित करें और उस पर काम करें”, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने विद्यार्थियों में बहुआयामी कौशल और अनुकूलन क्षमता विकसित करने पर जोर दिया तथा विश्वविद्यालय को उद्योग और पूर्व छात्रों के साथ मजबूत नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया।
प्रो. मानस पांडेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर विचार रखे। कॉर्पोरेट सदस्य आईक्यूएसी विनीत सिंह पीयू के उद्योग मुखी शैक्षणिक संस्कृति के निर्माण की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया।
प्रो. प्रदीप कुमार, निदेशक (सेंट्रल ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट सेल), ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई सशुल्क इंटर्नशिप योजना, अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डेवलपमेंट प्रोग्राम , एलुमनाई कनेक्ट एवं मेंटरिंग स्कीम की जानकारी दी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह महाविद्यालय के समक्ष तकनीकी संसाधनों की कमी जैसे चुनौतियों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. विनोद कुमार सिंह, शिक्षक संघ पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विजय सिंह,  डॉ रसिकेश, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ आलोक गुप्ता, डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह, डॉ राज बहादुर यादव, उपकुलसचिव अजीत सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ .प्रभाकर  सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में कुलसचिव केश लाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह बैठक विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच सेतु निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुई।

Saturday, 4 October 2025

मूट कोर्ट विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की रीढ़ : गौतम बघेल

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान द्वारा शनिवार को एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया।  इसमें विधि विभाग के सभी  शिक्षकगण ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सत्र में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम बघेल ने “विधि विभाग में मूट कोर्ट संचालन के लिए सुझाव” विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट विधि छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की रीढ़ है और इसके माध्यम से छात्र न्यायालयीन वातावरण का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। श्री बघेल ने यह भी बताया कि मूट कोर्ट के माध्यम से छात्रों में तर्कशक्ति, प्रस्तुति क्षमता, कानूनी विश्लेषण और न्यायिक सोच का विकास होता है।
उन्होंने विभाग के शिक्षकों को सुझाव दिया कि मूट कोर्ट की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए छात्रों को नियमित अभ्यास सत्र और केस स्टडी आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक अनुभव देने की भी आवश्यकता बताई।

विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गौतम बघेल के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, मंगला प्रसाद यादव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, श्रीप्रकाश यादव, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजन तिवारी, प्रगति सिंह एवं जीशान अली सहित सभी शिक्षकगण अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Thursday, 2 October 2025

स्थापना दिवस

शिक्षा, शोध एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रो वंदना सिंह
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस और गांधी जयंती पर 20 उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में  विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर आर्यभट्ट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 20 कर्मचारियों को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान किया गया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पूर्वांचल क्षेत्र में शिक्षा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्वों के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण कर रहा है। इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह  ने कहा कि विश्वविद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में प्रशासनिक अधिकारी  नीता गुप्ता, जितेन्द्र कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र मौर्य (अवकाश प्राप्त), कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत नीलम सिंह, अनिल कुमार सिंह, राहुल पाण्डेय, संदीप सिंह, राघवेन्द्र गोपाल, प्रेमशंकर पाण्डेय और उबैद अहमद को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजकुमार शुक्ला, अंजनी कुमार तिवारी, विजय कुमार यादव, राम शरण यादव, शांति प्रकाश मिश्र,  शिवनंदन यादव, मोती,  बिमला, राजेश कुमार और मो. रफीक अहमद सम्मानित हुए। इस प्रकार कुल 20 उत्कृष्ट कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान कर विश्वविद्यालय ने उनके कार्यों की सराहना की गई। 
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना 2 अक्टूबर 1987 को हुई थी। विश्वविद्यालय की 38 वर्षों की यात्रा में नैक ए प्लस ग्रेड के साथ बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद बहुत सारे ऐसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित किया जिसके अध्यनरत विद्यार्थी देश ही नहीं विदेश में भी बड़े पदों पर कार्यरत हैं। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत अधिकारियों ने स्थापना दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर गांधी वाटिका में महात्मा गांधी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वीर बहादुर सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया ।  विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने राम धुन की प्रस्तुति की ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी मिलजुल कर विश्वविद्यालय आगे बढ़ाये। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी सत्यनिष्ठा और कर्मठता के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर विश्वविद्यालय प्रगति पथ पर आगे ले जाएं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स द्वारा संस्कार स्वच्छ, स्वभाव स्वच्छ: सशक्त एवं समर्थ समाज का आधार" विषय पर अदिति मिश्र एवं अंशिका राय द्वारा भाषण दिया गया । इसके अतिरिक्त गोल्डी यादव एवं जयस आर्य द्वारा गांधी जी के कृतित्व एवं विचारों पर कविता पाठ किया गया । कैडेट्स ने अपने भाषण में कहा कि हमें स्वच्छता को सिर्फ शारीरिक सफाई से आगे बढ़कर, चरित्र, मूल्यों और व्यवहार में भी शामिल करने पर जोर देना चाहिए। स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाकर, हम न केवल स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं, बल्कि एक मजबूत, जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज को आगे बढ़ाते हैं। इसके लिए हमें व्यक्ति, परिवार और समुदाय स्तर पर मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि स्वच्छता का सही अर्थ समाज के हर हिस्से तक पहुँच सके।
इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार,  प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. राज कुमार, प्रो. राम नारायण,  डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, , डॉ. मनीष गुप्ता उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव समेत विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव व राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया।