उक्त अवसर पर सचिव, खेलकूद परिषद प्रो0 ओम प्रकाश सिंह, अयोजन सचिव प्रो0 चन्द्रभान सिंह, डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, अशोक कुमार सिंह, भूतपूर्व सचिव, डॉ0 रामाश्रय शर्मा, प्रो0 शेखर सिंह, प्रो0 मुन्ना सिंह, प्रो0 संजय कुमार, डॉ0 अच्छेलाल यादव, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश, सुश्री अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहें। निर्णायक की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दिनेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्यामजी, कृष्णा यादव, रविचन्द यादव, नीलेश यादव आदि उपस्थित रहें।
Wednesday, 30 November 2022
अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरूष/महिला प्रतियोगिता 2022-2023
देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरतः प्रो. निर्मला एस. मौर्य
अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता समारोह का हुआ उद्घाटन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की 33 वीं अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन समारोह बुधवार को एकलव्य स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर कुलपति ने मशाल सौंपकर और गुब्बारा उड़ाकर खेला समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता। उन्होंने कहा कि देशी खेलों को संरक्षित रखने और बढ़ावा देने की जरूरत है।ये खेल परंपरा में निहित हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना और मनोरंजन की दृष्टि से देखने की जरूरत है। हार जीत तो लगा रहता है। खिलाड़ी को अपनी फिटनेस और रियाज पर ध्यान दें। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने टीम भावना के महत्त्व को रेखांकित किया। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि खेल टीम स्पिरिट और ईमानदारी के साथ होता है तो प्रतिद्वंदवी टीम भी खुश रहती है। खेलकूद परिषद के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर 1500 मीटर की दौड़ में पुरूष में मोहम्मद हसन के वैभव यादव, महिला में टीडी पीजी कालेज की भाविका कथूरिया प्रथम और गोला फेंक पुरुष में हडिया प्रयागराज के रूद्रनारायण पांडेय महिला में सीताराम महाविद्यालय आलपट्टी गाजीपुर की आंशिका यादव प्रथम स्थान पर रहीं।इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, अमृतलाल, दीपक सिंह, बबिता सिंह, प्रो. अविनाश पाथीडेकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर,डा. मनोज मिश्र, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डा. विनय वर्मा, रजनीश सिंह, डा. राजेश सिंह, अशोक सिंह, अरूण आदर्श, डा. पीके कौशिक, डा. इंद्रेश कुमार, सुशील प्रजापति आदि शामिल थे।
Saturday, 26 November 2022
पार्लियामेंट डिबेट से विद्यार्थियों को मिलेगी सीख: प्रो. सुभाष चंद्र सिंह
संविधान दिवस के अवसर पर हुई व्याख्यान, वाद विवाद प्रतियोगिता
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को 'भारत: लोकतंत्र की जननी' विषय पर आर्यभट्ट सभागार में एक व्याख्यान आयोजित हुआ। इस व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि प्रो सुभाष चन्द्र सिंह ने संविधान के उत्पत्ति से प्रारंभ करते हुए संविधान के सभी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस संविधान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मनाया जाता है। इन्होंने बच्चों को मूल संविधान में पार्लियामेंट डिबेट को पढ़ने और ज्ञान अर्जन के लिए प्रोत्साहित किया। इस व्याख्यान कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने संविधान को एक पवित्र ग्रंथ बताया और कहा कि संविधान ही हमें सारी शक्तियां देती है और संविधान में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का समावेश है। इन्होंने संविधान में प्रदत्त एवं अधिकारों पर भी प्रकाश डाला है एवं छात्रों को चरित्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया।व्याख्यान कार्यक्रम में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार ने संविधान के महत्व को बताते हुए बच्चों को अनुशासित रहने एवं परिश्रम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो अजय द्विवेदी ने कहा कि संविधान हम सबका धर्म ग्रंथ है जिससे हम सब नियंत्रित होते हैं संविधान से ही हमें वह सारी शक्तियां मिली हुई है और सारे अधिकार मिले हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ वनिता सिंह ने किया मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सम्मानित अधिकारी एवं शिक्षकगण का स्वागत डॉ दिनेश कुमार सिंह ने किया। अंत में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक मंगला प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संविधान दिवस के अवसर पर दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की ओर से 'संवैधानिक नैतिकता एवं सामाजिक नैतिकता' विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आर्यभट्ट सभागार में आयोजित की गई ।संविधान दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के शिक्षकगण डॉ राजित राम सोनकर, डॉ अंकित कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ राहुल कुमार राय, श्रीप्रकाश, डॉ अनुराग मिश्रा ने सहयोग प्रदान किया ।
संविधान हमें दिशा दिखाता है ध्रुव तारा की तरहः प्रो. निर्मला एस. मौर्य



