Saturday, 1 March 2014

सम्मानित हुए कुलपति आचार्य पीयूष रंजन अग्रवाल

कुलपति आचार्य पीयूष रंजन को अभिनन्दन पत्र समर्पित करते   विद्वत गण 
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य पीयूष रंजन अग्रवाल को ईश्वर सरन महाविद्यालय,इलाहाबादविश्वविद्यालय ,इलाहाबाद  परिवार नें विद्या जगत की अन्यतम विभूति एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि का विद्वान मानते हुए आज अपने परिसर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान सम्मानित किया एवं अभिनन्दन पत्र समर्पित किया। प्रोफ़ेसर पीयूष रंजन अग्रवाल को "राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका " विषयक   राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। 

इस अभिनन्दन पत्र में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ द्वारा पूर्व में सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान से नवाज़े गए  आचार्य पीयूष रंजन अग्रवाल को उनके सुदीर्घ जीवन तथा समाज ,राष्ट्र एवं शिक्षा जगत की रचनात्मक प्रगति एवं अभिवृद्धि की दिशा में आपके सतत सफल समर्पण की शुभकामनायें प्रस्तुत की गयी है।