Monday, 8 August 2022

रोवर्स-रेंजर्स की पत्रिका का विमोचन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स की पत्रिका अस्मिता- 2022 का सोमवार को विमोचन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने किया। इसके प्रधान संपादक रोवर्स- रेंजर्स समन्वयक डा. जगदेव हैं। इस पुस्तिका में पूरे एक वर्ष के कार्यक्रम का विवरण दिया गया है। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो. बीबी तिवारी सहायक कुलसचिव बबिता सिंह, अम़तलाल पटेल, अजीत सिंह, दीपक सिंह, एसएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव. मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार प्रो देवराज सिंह, प्रमोद यादव, डॉ. पीके कौशिक, डॉ. आलोक दास आदि उपस्थित थे।