Friday 2 December 2022

अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरूष/महिला प्रतियोगिता 2022-2023

पुरूष एवं महिला वर्ग की विजेता टी0डी0 कालेज जौनपुर 

पुरूष एवं महिला वर्ग की उपविजेता पी0जी0 कालेज गाजीपुर 

तथा पुरूष वर्ग में हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज एवं महिला वर्ग में  

पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, गाजीपुर, तृतीय स्थान प्राप्त किया

अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरूष/महिला प्रतियोगिता के चौथे दिन का प्रथम प्रतियोगिता हाफ मैराथन दौड़ पुरूष वर्ग में अमेेरिका यादव समता पी0 जी0 कालेज गाजीपुर, प्रथम, वीर कुमार, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर, द्वितीय एवं अनुज यादव, नन्हकू राम महाविद्यालय, तृतीय स्थान तथा हाफ मैराथन दौड़ महिला वर्ग में अन्नु कन्नौजिया, शहीद स्मारक महाविद्यालय, गाजीपुर, प्रथम, शाहिबा बानों, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज, द्वितीय एवं शिवानी राय, शहीद स्मारक महाविद्यालय, गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 किलोमीटर पदचाल (वाकरेस) पुरूष वर्ग में नवरतन, गोपी नाथ पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर, प्रथम, सुनील यादव, शहीद स्मारक महाविद्यालय, गाजीपुर, द्वितीय एवं धर्मेन्द्र कुमार, समता पी0 जी0 कालेज गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 किलोमीटर पदचाल (वाकरेस) महिला वर्ग में क0 वन्दना पटेल, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर प्रथम, आंचल गुप्ता, द्वितीय एवं आंचल मौर्या, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर तृतीय, स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो पुरूष वर्ग में मो0 ताविश, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज प्रथम, नवदीप मो0 हसन पी0जी0 कालेज जौनपुर द्वितीय, रिषभ सिंह टी0डी0 कालेज, जौनपुर तृतीय स्थान तथा हैमर थ्रो महिला वर्ग में आइशा पटेल, टी0डी0 कालेज, जौनपुर प्रथम करिश्मा बिन्द हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज, द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में अंशुल टी0डी0 कालेज, जौनपुर प्रथम, गुरमीत, श्री चन्दजी महाविद्यालय, पिलखिनी, जौनपुर, द्वितीय एवं मोनू कुमार झा, टी0डी0 कालेज, जौनपुर तृतीय स्थान एवं 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शुभम्, टी0डी0 कालेज, जौनपुर प्रथम, टीना, श्री चन्दजी महाविद्यालय, पिलखिनी, जौनपुर, द्वितीय एवं नन्दिनी कटियार पी0जी0 कालेज, गाजीपुर, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 ग 400 मीटर रिले पुरूष वर्ग में पी0जी0 कालेज, गाजीपुर प्रथम, टी0डी0 कालेज, जौनपुर द्वितीय, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर, तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा 4 ग 400 मीटर रिले महिला वर्ग में टी0डी0 कालेज, जौनपुर प्रथम, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर द्वितीय, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, जौनपुर, तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरूष वर्ग में अंशुल टी0डी0 कालेज जौनपुर तथा महिला वर्ग में कु0 नीशू टी0डी0 कालेज जौनपुर को मिला।समापन समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य ने किया। उक्त अवसर पर डॉ0 विजय कुमार सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ0 राहुल सिंह महामंत्री शिक्षक संघ सहायक कुलसचिव, दीपक कुमार सिंह एवं अजीत प्रताप सिंह, डॉ0 प्रवीण कुमार सिंह सचिव, खेलकूद परिषद प्रो0 ओम प्रकाश सिंह, अयोजन सचिव प्रो0 चन्द्रभान सिंह, पूर्व सचिव डॉ0 रामाश्रय शर्मा, जितेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 शेखर सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, प्रो0 संजय कुमार सिंह, प्रो0 मुन्ना सिंह, डॉ0 अच्छेलाल यादव, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, पी0के0 सिंह कौशिक, अशोक कुमार सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश, सुश्री अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहें। निर्णायक की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दिनेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्यामजी, कृष्णा यादव, रविचन्द यादव, नीलेश यादव आदि उपस्थित रहें। 


No comments:

Post a Comment