Saturday, 5 May 2018
Thursday, 3 May 2018
स्वामी रामदेव के आगमन को लेकर बैठक
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में स्वामी रामदेव के आगमन को लेकर गुरुवार को कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि संतों के सानिध्य से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है इससे मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की भी प्राप्ति होती हैं। सत्संग और सत्संगति के अवसर कम मिलते हैं .जब ऐसे अवसर मिलें उसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि स्वामी रामदेव जी स्वयं यहां आ रहे हैं। हरिद्वार से आये भारत स्वाभिमान न्यास के सुरेंद्र जी ने बताया कि स्वामी रामदेव १८ मई को विश्वविद्यालय परिसर में आएंगे। उनके विचारों को सुनने का अवसर विश्वविद्यालय परिवार को मिलेगा। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति मध्य क्षेत्र के राज्य प्रभारी रमेश जी ,भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी शशि भूषण,कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ,वित्त अधिकारी एमके सिंह,परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। Wednesday, 2 May 2018
Tuesday, 1 May 2018
कुलपति ने जताया शोक
कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सूर्य प्रकाश मिश्र के असामयिक निधन पर मंगलवार को प्रातः विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर राजाराम यादव ने उनके आवास न्यू भगवती कॉलोनी पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। डॉक्टर मिश्र बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे उनका निधन हम सब को झकझोर गया है। शिक्षक संघ के डॉ राजीव प्रकाश सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ विजय सिंह, डॉ विजय प्रताप तिवारी, डॉ हरि ओम त्रिपाठी, डॉ के एस तोमर, संजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के संकाय भवन के जनसंचार विभाग में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं मूल्यांकन करने आए विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर डॉ मिश्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ अवनीश सिंह तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)


