Thursday, 8 August 2019

विश्वविद्यालयीय शिक्षा की स्वायत्तता विषयक संगोष्ठी का आयोजन 14 अगस्त को

विश्वविद्यालय एवं टीईक्यूआईपी के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को विश्वविद्यालय के महंत अवैधनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालयीय शिक्षा की स्वायत्तता विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय सह संगठन महासचिव शिव प्रकाश, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो राणा कृष्णपाल सिंह एवं  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो नरेश चन्द्र गौतम को आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने संगोष्ठी के सफल संचालन हेतु  समिति का गठन किया है।  प्रो बीबी तिवारी  को आयोजन समिति का अध्यक्ष, डॉ राजकुमार  को संयोजक एवं डॉ गिरिधर मिश्र को  आयोजन सचिव बनाया गया है। साथ ही कुल 12 सह समितियों  का भी अलग अलग गठन किया गया है । आयोजन समिति की एक बैठक  परिसर के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में संगोष्ठी की सफलता के लिए व्यापक चर्चा की गई। आयोजन के अध्यक्ष प्रो बी बी तिवारी ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र संगोष्ठी भवन में प्रातः 11 बजे से होगा।

Wednesday, 7 August 2019

अखंड भारत का सपना पूरा - कुलपति




विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में मंगलवार को   अनुच्छेद  370  को निरस्त किये जाने पर के पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं  विद्यार्थियों की सभा आयोजित की गई । सभा को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने कहा कि कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है और अब इस स्वर्ग तक हर हिंदुस्तानी पहुँच सकता है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश के सभी नागरिक गौरवान्वित हुए  है। उन्होंने कहा कि विगत स्वतंत्रता दिवस को विश्वविद्यालय  परिवार ने अखंड भारत का संकल्प लिया। यह संकल्प  वर्ष में ही पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के  शिक्षकों का यह दायित्व है कि वह विद्यार्थियों  के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करें। 
प्रो बीबी तिवारी  ने कहा कि हमारे देश में देवता भी मानव रूप में जन्म लेने को  उत्सुक रहते है.वह भूभाग देवभूमि है .  अनुच्छेद 370  का समाप्त होने से पूरा देश मुख्यधारा से जुड़ गया है. सञ्चालन विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र  ने किया।  इस दौरान वन्देमातरम और भारत माता कि जय के नारे से महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन गूंजता रहा . इस  अवसर पर  वित्त अधिकारी एमके सिंह ,कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक वी  एन सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण अजय द्विवेदी, प्रो वी डी शर्मा, प्रो वंदना राय, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो राम नारायण, प्रो राजेश शर्मा, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ एस पी तिवारी,डॉ संदीप सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों हेतु होगा अभिप्रेरण कार्यक्रम



देश के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद, विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे विद्यार्थी
21 दिनों तक छात्र के संपूर्ण विकास हेतु होंगी विविध गतिविधियां 
 विश्वविद्यालय में एआईसीटीई एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्व बैंक के संकल्पों के अनुक्रम में तकनीकी शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत  नवप्रवेशित बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 14 अगस्त से 7 सितंबर तक अभिप्रेरणा कार्यक्रम आयोजित होगा।
टी क्यू आई पी  के निदेशक प्रो बी बी तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 दिनों तक छात्र के संपूर्ण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों के साथ चलेगा। इस कार्यक्रम में  देश से लगभग 40 विशेषज्ञ विद्यार्थियों से इंटरेक्शन हेतु आयेंगें।  इसमें इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में व्यवसाय के उत्तम अवसरों से लेकर  प्रगति ,शोध के संदर्भ में विश्व की स्थिति से छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। इंजीनियरिंग एथिक्स एवं इंजीनियरिंग के विविध आयामों से छात्रों को रूबरू कराया जाएगा ।इस अभिप्रेरण कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के  कौशल ,संगीत ,गणित की आवश्यकता ,साहित्यिक विषय ,समय काल, प्रबंधन, भविष्य की चुनौतियां एवं उनका सामना करना , सृजन की कला, जीवन की कला, संगणक ज्ञान ,खेलकूद, शारीरिक शिक्षा ,शिक्षा के मूल्य , उद्योग भ्रमण,स्थानीय भ्रमण, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला, योग के सत्र ,दुर्गम स्थानों पर जीवन जीने की कला, एंटार्कटिक के रहस्य, प्राकृतिक चिकित्सा ,उद्यमिता के गुण जैसी बृहद संदर्भों से विद्यार्थियों को अभीप्रेरित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में विशिष्ट विशेषज्ञ प्रोफेसर पी बी शर्मा ,श्री पी सी पतंजलि ,प्रो नरेश चंद गौतम, एसपी जौनपुर वीके  मिश्रा ,प्रोफेसर अनुराधा धरा हैदराबाद ,प्रोफेसर नंदिनी, बैंगलोर ,श्री आरके उपाध्याय पूर्व सीएमडी बीएसएनल, विवेकानंद केंद्र के संचालक प्रोफेसर एन हनुमंत राव,प्रो नगवेनी,बैंगलोर, डॉ छाया सिंह, प्रो जसवंत सिंह एवं दर्जनों अन्य विषय विशेषज्ञ के आने की सहमति प्राप्त है। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा। 

Friday, 2 August 2019

डा प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयन्ती मनी


फार्मेसी संस्थान में शुक्रवार  को डा प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयन्ती मनाई गई l कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी  एम० के० सिंह ने डाक्टर प्रफुल्ल चन्द्र राय की प्रतिमा  पर माल्यार्पण करके किया।  उन्होंने कहा  कि प्रफुल्ल चन्द्र राय भारत के एक विख्यात  उद्यमी, रसायनज्ञ, तथा  एक महान शिक्षक थे। महात्मा गाँधी की  “सादा जीवन उच्च विचार” की धारणा प्रफुल्ल चन्द्र राय के बहुआयामी व्यक्तित्व से ही  प्रभावित थी । प्रफुल्ल चन्द्र राय की काबिलियत का पता उनकी  आत्मकथा “लाइफ एण्ड एक्सपीरियेंसेस ऑफ बंगाली केमिस्ट” से ज्ञात होती है ।  ‘नेचर’ पत्रिका ने प्रफुल्ल चन्द्र राय के बारे में लिखा है कि- “किसी के बारे में लिखने के लिए प्रफुल्ल चन्द्र राय से ज्यादा अच्छा जीवन चरित्र किसी और का नहीं हो सकता” l 
 संस्थान के शिक्षक  डा० धर्मेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रफुल्ल चन्द्र राय के व्यक्तित्त्व और कृतित्व से परिचित कराया।  सञ्चालन डा० विनय वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय बहादुर मौर्य ने  किया। इस अवसर पर  संस्थान के विद्यार्थियों  ने  पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भावना के तहत पौधरोपण किया l कार्यक्रम में  संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे l