Wednesday, 22 January 2020

11- 12 फ़रवरी को परिसर में लगेगा जॉब फेयर

विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए लगेगा जॉब फेयर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर सहित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका’

विश्वविद्यालय का केंद्रीय ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट सेल 11-12 फरवरी को परिसर में विशाल जॉब फेयर का आयोजन कर रहा है। इसमें 25 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया जायेगा. विश्वविद्यालय से आज़मगढ़, मऊ, गाजीपुर और जौनपुर जनपद के सम्बद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थि भी इसमें शामिल हो सकते है.
जॉब फेयर के लिए आयोजित बैठक में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन के बाद रोजगार मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जाता रहा है. दो दिवसीय जॉब फेयर में बड़े स्तर में विद्यार्थीं कंपनियों में चयनित हो इसके लिए तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के सभी विषयों के विद्यार्थी के साथ ही 2 वर्ष पूर्व स्नातक और परस्नातक की डिग्री प्राप्त विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते है.
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी ने कहा कि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है. जीवन में एक पास अवसर मिलने के बाद आत्मविश्वास बढता है. उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्यों और प्रबंधकों से अपील की कि स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जॉब फेयर के लिए तैयार करें.
जॉब फेयर के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही ऑफ लाइन आवेदन भी कर सकते है.
बैठक में प्रो बी बी तिवारी, प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रो बी डी शर्मा, प्रो राजेश शर्मा,  प्रो देव राज सिंह, डॉ संजीव गंगवार,डॉ संतोष कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, श्याम त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे. 

Sunday, 12 January 2020

पीयू में मनायी गयी स्वामी विवेकानन्द जयंती



स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करें विद्यार्थी-डॉ मनोज 

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में   स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रविवार को  राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर केन्द्रित   संवाद विद्यार्थियों से स्थापित  किया गया।
आयोजित संवाद  में बतौर मुख्य अतिथि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि स्वामी जी ने सबसे पहले विश्व बंधुत्व, हिन्दू धर्म की विराटता    तथा भारतीय संकृति के विराट सार्वभौमिक  स्वरुप   से   सम्पूर्ण विश्व को परिचित कराया।  उन्होंने कहा कि स्वामी जी के  विचार  विश्व में स्थाई शांति  की  दिशा में सार्थक प्रयास साबित हो सकते हैं। उनके विचारों को आत्मसात करने वाला कोई भी व्यक्ति  कभी भी अनैतिक और राष्ट्रविरोधी कृत्य नही कर सकता। आज   विद्यार्थियों को स्वामी जी विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।  उन्होंने  कहा कि विवेकानन्द जी का सम्पूर्ण व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी जी के विचार को साझा करते हुए कहा कि जब तक जीना है तब तक सीखते जाना है,यही अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम  अधिकारी डॉ० विनय वर्मा ने कहा कि   स्वामी  विवेकानंद जी के विचार हम सभी   स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के लिए आधार  वाक्य  है। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से कहा कि स्वामी  जी ने कहा था   कि जो लोग तुम पर भरोसा करते हैं उन्हें कभी भी धोखा न दो। .
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ  आलोक  दास, डॉ सुधीर उपाध्याय, जया शुक्ला ,प्रीती शर्मा, सत्यम उपाध्याय सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। सञ्चालन शील निधि सिंह ने  एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश भास्कर   द्वारा किया गया। 

Saturday, 11 January 2020

मनोविज्ञान विषय में कैरियर के अवसर: भविष्य की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर हुआ व्याख्यान



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के  व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को मनोविज्ञान विषय में कैरियर के अवसर: भविष्य की चुनौतियां एवं समाधान विषयक  व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभाग के पूर्व छात्र एवं  नवोदय विद्यालय, सीतापुर, लखनऊ में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता के पद पर कार्यरत अजय कुमार गौतम ने छात्रों को वर्तमान परिपेक्ष्य  में मनोविज्ञान विषय में कैरियर के अवसर: भविष्य की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर  व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्तमान में समाज में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं एवं इसके समाधान में मनोवैज्ञानिक परामर्श की भूमिका के बारे में विस्तार से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि  सामुदायिक स्तर पर इस सेवा के संचालन से काफी हद तक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं पर  नियंत्रण पाया जा सकता है।  इस संबंध में उन्होंने अपने व्यवसायिक जीवन के अनुभवों से भी विद्यर्थियों  को अवगत कराया। उन्होंने  छात्र-छात्राओं को मनोविज्ञान में कैरियर के विभिन्न अवसरों जैसे चिकित्सालय, विद्यालय, खेलकूद एवं शिक्षा आयोग द्वारा परामर्शदाता के रूप में आने वाले रोजगार के अवसरों से परिचित कराया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव तथा श्री संघ सेन सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

निधि सोनकर को स्वर्ण पदक अवार्ड के लिए कुलपति ने दी बधाई


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के प्रबंध शास्त्र की शोध  छात्रा निधि सोनकर को अखिल भारतीय वाणिज्य संघ के 72 वे अधिवेशन में प्रतिष्ठित प्रो. समीउद्दीन रिसर्च मेमोरियल स्वर्ण पदक अवार्ड के लिए कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने बधाई दी। निधि सोनकर को यह अवार्ड उन्हें उनके शोध पत्र रोल ऑफ बिजनेस इनक्यूबेटर इन फैसिलिटेटिंग इंटरपर्सनल स्किल फॉर द डेवलपमेंट ऑफ स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम पर दिया गया। विदित है कि इस सम्मान के साथ प्रशंसा पत्र एवं पांच हज़ार की धनराशि दी जाती है। निधि को यह सम्मान बीते दिनों  भुवनेश्वर  में के.आई. आई. टी. विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दौरान दिया गया ।   निधि सोनकर ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध शोध सुविधाओं के लिए आभार जताते हुए कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव को अपना सम्मान पत्र सौंपा। कुलपति प्रोफ़ेसर राजाराम ने इस सफलता के लिए निधि को बधाई दी और उत्कृष्ट शोध पत्र लेखन हेतु उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।    इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह , प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मानस पांडेय, डॉ विजय कुमार सिंह , डॉ आशुतोष सिंह, शोध छात्र रंजीत सिंह, गरीमा आनंद, अंजलि, अलका सिंह, रोहित मेहता आदि उपस्थित रहे।