राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती स्थापना समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री मा0 श्रीमती नीलिमा कटियार जी, विशिष्ट अतिथि प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य जी, माननीय कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर डॉ0 अशोक कुमार श्रोती क्षेत्रीय निदेशक,भारत सरकार, लखनऊ, डॉ0 अंशुमाली शर्मा, विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की उपस्थिति में 7:30 PM पर आयोजित कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को पुनः गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ। 81 गांवों को मास्क से संतृप्त करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद गाज़ीपुर के नोडल अधिकारी डॉ0 अमित यादव ने पूरे प्रदेश में 49 गांवों मास्क से संतृप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जौनपुर के नोडल अधिकारी डॉ0 अजय कुमार सिंह को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। डॉ0 अनामिका पांडेय कार्यक्रम अधिकारी, फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री सबरहद, शाहगंज,जौनपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। माननीय मंत्री महोदया ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की और राष्ट्रीय सेवा योजना की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना को इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई । नोडल अधिकारी डॉ अमित यादव, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ उदय भान यादव, डॉ घनश्याम पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका पांडेय, उन सभी कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं को कोटिशः बधाई जिन्होंने कोविड-19 माहमारी में अथक परिश्रम करके यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को दिलाई है।
Thursday, 24 September 2020
कोविड-19 और मीडिया पर वेबिनार का हुआ आयोजन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभाग और प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर गुरुवार को कोविड-19 और मीडिया विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में पीआईबी लखनऊ के
अतिरिक्त महानिदेशक आरपी सरोज ने कहा कि कोविड -19 से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है।
संक्रमित होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवाओं को लेना चाहिए। कोविड -19 के प्रति लोगों को
जागरूक करने में मीडिया बड़ी भूमिका अदा कर रही है, जो सराहनीय है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि सेंटर फ़ॉर
मास कम्युनिकेशन राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव भानावत
ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने कोविड- 19 के दौर में जान की बाजी लगाकर लोगों
को सूचना पहुंचाई है। उन्होंने महामारी के समय पीआईबी के योगदान की सराहना की।
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया न होता तो समाज मे कोविड- 19 का भयावह रूप दिखाई देता। जनता को जागृत करना सबसे बड़ी वैक्सीन है। उन्होंने भारतीय चिकित्सकों ने योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि छोटे बच्चे, गर्भवती महिला, बुजुर्ग व्यक्ति और बीमार व्यक्ति कम से कम घर से निकले।
बतौर वक्ता लखनऊ के चिकित्सक डॉ
निरुपम प्रकाश ने कहा कि कोविड- 19 से लड़ने के लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कोविड- 19 के लक्षणों और बचाव
पर प्रकाश डाला। कहा कि घर से बाहर बिना मास्क के न निकले।उन्होंने कहा कि मास्क
को पहनने के बाद सामने से छुए नहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया के कारण कोविड- 19 के प्रसार को रोकने
में कामयाबी मिली है।
वेबिनार के संयोजक जनसंचार
विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन पीआईबी लखनऊ के डिप्टी
डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार ने
किया। कार्यक्रम में प्रो मानस पांडेय, प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रोफेसर अजय
द्विवेदी, प्रो. रामनारायण, प्रो बीडी शर्मा, प्रो देवराज, डॉ. राजकुमार,
रवि शंकर शर्मा, डॉ सुरजीत यादव, डॉ प्रमोद यादव ,डॉ सुनीता सिंह, डॉ तनु डंग, दर्शन साहू, डॉ दिग्विजय सिंह
राठौर समेत देश के विभिन्न भागों से शिक्षक, पत्रकारों, विद्यार्थी एवं
शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया.
Friday, 18 September 2020
भविष्यनोमुखी है नई शिक्षा नीति: प्रो. प्रकाश मणि
व्यक्तित्व विकास करने वाली है नयी शिक्षा नीति: प्रो. कर्णाटक


