Saturday, 19 November 2022

सामाजिक सरोकार को निभाएं बैंक: प्रो.निर्मला एस. मौर्य

पीएनबी प्रतिभा के तहत विद्यार्थी को पढ़ाने का जिम्मा बैंक को : राघवेंद्र सिंह 


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा शनिवार को ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्राहकों को बैंकों की स्कीम के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि तो एक जगह से दूसरी जगह जाने में व्यक्ति का व्यक्तित्व का विकास होता है। बैंक पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक संगोष्ठी से विद्यार्थी, कर्मचारियों और शिक्षकों तीनों का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों का अलग अलग महत्व होता है। बैंकों का सामाजिक सरोकार भी है। इससे बैंक और समाज दोनों का फायदा होता है।
विशिष्ट अतिथि पीएनबी मंडल कार्यालय वाराणसी के सहायक महाप्रबंधक बिमन कुमार ने बैंक द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । बैंक फाइनेंशियल अम्ब्रेला है। हम हर स्कीम लेकर आए हैं।
वाराणसी के सहायक प्रबंधक विपिन कुमार ने पीएनबी माई सैलरी एकाउंट स्कीम की चार स्कीम सिल्वर,गोल्ड, प्रीमियम और प्लेटिनम के बारे में बताया। इसमें खातेदार को 20 लाख का रिश्क कवर भी मिलता है। 
प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने होम लोन और कार और स्टूडेंट्स लोन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएनबी प्रतिभा सरस्वती योजना के तहत विद्यार्थी को पढ़ाने का जिम्मा बैंक लेती है।वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि अर्थशास्त्र का मूल मंत्र मांग और पूंजी पर आधारित है। विनिवेश करते समय सावधानी का ध्यान रखें।कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक विद्यार्थियों को लोन देने की शर्तों को समझने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है। इससे विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी जागरूक होने के साथ लाभान्वित हुए।
संचालन सुशांत शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन पीएनबी पीयू जौनपुर के मुख्य प्रबंधक राम बहादुर ने किया।
इस अवसर पर  ईशान शेखर, अनुराग श्रीवास्तव, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, प्रो.नूपुर तिवारी, डॉ राजकुमार, डॉ रसिकेश, डॉ.प्रमोद कुमार यादव,  डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ  जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ मिथिलेश यादव लोग उपस्थित थे।

कुलपति ने किया बच्चों के पार्क और सामुदायिक भवन का शिलान्यास

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में कुलपति ने नन्हें मुन्नों के सर्वांगीण विकास के लिए पार्क और विभिन्न तरह के उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन की आधारशिला शनिवार को रखकर श्री गणेश किया। विधि विधान से पूजन कार्यक्रम करके कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि परिसर के छोटे छोटे बच्चों और उनकी गतिविधियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पार्क बनाया जाएगा, क्योंकि आज बच्चों को मोबाइल फ़ोन से दूर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है इसलिए ऐसे पार्क को विकसित किया जाना नितांत आवश्यक था। परिसर में उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार , वित्त अधिकारी संजय कुमार राय , डॉ. पीके कौशिक, डॉ लक्ष्मी मौर्य, शीलनिधी सिंह, रामपुकार, दिवाकर तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

सांप्रदायिक सद्भाव से ही देश क़ी उन्नति संभव : कुलपति

सात दिवसीय राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह का मना उद्घाटन समारोह 


भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रकोष्ठ एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सात दिवसीय राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जा रहा है l यह सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जायेगा l उद्घाटन समारोह में सभी धर्मों के सम्मानित वक्ता शामिल थे।
राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव से ही देश की उन्नति एवं प्रगति संभव है , जिस राष्ट्र में सांप्रदायिक सद्भाव स्थिर है,वहाँ आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक विकास अग्रसर है l भारत को सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में हज़ारों वर्षों से विभिन्न प्रकार के धर्म, जाति , भाषा, संस्कृति पनप रही है l प्रो. मौर्य ने आशा जताई कि विश्वविद्यालय के छात्र जहाँ भी जायेंगे अपने कार्यों द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव की खुशबू समाज में फैलाएंगे l
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर मुराद अली ने अतिथियों को स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखीl कहा कि गृह मंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रकोष्ठ का उद्देश्य ऐसे बच्चों का जीवन संवारना है जो सांप्रदायिक, जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि हिंसा एवं दंगा से अनाथ हो जाते है l प्रकोष्ठ पूरे देश में राज्यों, सरकारी विभागों, उपक्रमों आदि से साझेदारी करके निधि एकत्र करता है और ऐसे बच्चों का शिक्षण, पालन पोषण आदि में सहायता करता है l
सांप्रदायिक सद्भाव चर्चा पर डॉ पंडित रजनीकांत द्विवेदी, मौलाना हाफ़िज़ महसूस,एवं सरदार त्रिलोचन सिंह ने विचार व्यक्त किए।  संचालन प्रो मुराद अली एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो अजय द्विवेदी ने किया l इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,प्रो अविनाश पाथर्डीकर ,  प्रो वी. डी. शर्मा, प्रो देवराज सिंह, प्रो रजनीश भास्कर, डॉ. राजकुमार सोनी, डॉ गिरिधर मिश्रा, डॉ मनोज पाण्डेय, डॉ. दिग्विजय राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ पुनीत धवन,डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्या,डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ प्रमेन्द्र विक्रम सिंह,सुशील कुमार,प्रांकूर शुक्ला, मोहम्मद सहाबुद्दीन,इन्द्रेश कुमार,राजेश कुमार,अनुपम,आदि उपस्थित रहे l

Wednesday, 16 November 2022

गेट पर चौकसी बरतने का कुलपति का निर्देश

बिना आईडी के अंदर आने की इजाजत नहीं

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने एक बैठक की। साथ ही उनका कुशलक्षेम भी पूछा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सुबह दस बजे से 11 बजे तक परिसर में विद्यार्थियों की आईडी देखकर ही प्रवेश दिया जाए। किसी के पास आईडी न हो तो फीस रसीद देखकर ही उन्हें जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के परिसर में रहने के लिए वीर सावरकर सुरक्षा भवन का निर्माण कराया गया है। परिसर में किसी भी तरह का हथियार प्रतिबंधित है। इस पर सुरक्षाकर्मियों यह ध्यान दें कि कोई भी विद्यार्थी या बाहरी व्यक्ति असलहे के साथ प्रवेश न कर सके। परिसर में सुरक्षा की दृष्ट्रि से तीन सीनियर सुरक्षा अधिकारी, पांच गनर और 60 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। कुलपति प्रो. मौर्य ने सुरक्षाकर्मियों की समस्या से अवगत होने के लिए उन्हें नाश्ते पर आमंत्रित किया था। कुलपति का स्नेह विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ बराबर का है। वह बाल दिवस पर बच्चों से तो आज सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात कीं। इस दौरान आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय, मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार, कुलपति के निजी सचिव डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुरक्षाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, शिवशंकर और रामसेवक समेत सभी सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे।