Thursday, 22 October 2026

​विधान परिषद चुनाव: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मतदाताओं से की मतदान की अपील


​जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने आगामी राज्य विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।  
​विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को राज्य विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान आयोजित होना है। इस निर्वाचन में स्नातक एवं शिक्षक स्नातक के वैध (बोनाफाइड) मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना है।  
​कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाएं।