Friday, 27 September 2019

सोलह दिवसीय इंजीनियरिंग एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन



विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक,: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमसीए, एमबीए के विद्यार्थियों के लिए चल रहे सोलह दिवसीय इंजीनियरिंग एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ.  साफकान ट्रेनिंग इंडिया लखनऊ के प्रशिक्षकों द्वारा कंप्यूटर की विभिन्न भाषाओं पाइथन, एंसिस, मशीन लार्निंग, आईओटी में प्रशिक्षण दिया गया. 
समापन समारोह में प्रो ० राजाराम यादव ने  विद्यार्थियों को अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं का का ज़िक्र करते हुए छात्र कठिन परिस्थितियों में सफलता के गुण बताये।  । 
 समापन समारोह में  कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव द्वारा प्रशिक्षण में  में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों  को प्रमाण पत्र दिया गया।  पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों  में मनीष श्रीवास्तव, कृति गुप्ता, हर्ष, ज़ैनाब जाफरी, तृप्ति साहू, अमन, पुनम मिश्रा आदि रहे। टेकिप निदेशक प्रो. बीबी  तिवारी ने छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए टेकिप  की तरफ से सहयोग करने का वचन दिया। 
ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो  रंजना प्रकाश ने  आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि  ये विद्यार्थी ट्रेनिंग के पश्चात  अच्छी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करेंगे। कंपनियों की मांग के अनुरूप हमारे विद्यार्थी तैयार हो इसके लिए आगे भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। समारोह में निदेशक प्रो ० रंजना प्रकाश ने  कुलपति प्रो डॉ  राजाराम यादव को स्मृति चिन्ह भेंट  किया। प्रशिक्षण का संयोजन सौरभ सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार ने किया। 
इस मौके पर प्रो. हरिप्रकाश, डॉ संदीप सिंह, डॉ अमरेन्द्र सिंह , डॉ रजनीश भास्कर ,डॉ संजीव गंगवार , डॉ सौरभ पाल , डॉ राजीव कुमार , डॉ कमलेश पाल एवं सभी विद्यार्थी  विश्वसरैया सभागार में मौजूद रहे।

सात दिवसीय श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन 29 से



आचार्य श्री शांतनु जी महाराज के श्री मुख से होगी कथा 
तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में जुटेंगे प्रतिष्ठित कलाकार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन  में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है । यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया है। कथा का अमृत पान कथा व्यास आचार्य श्री शांतनु जी महाराज के श्री मुख से होगा । यह कथा प्रतिदिन सायंकाल 4:00 से 7:00 बजे तक चलेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव  ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं  अध्यात्मिक संचार के लिए श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि   विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास  को दृष्टिगत रखते हुए  विश्वविद्यालय में नैतिक मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक एवं  आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन समय की जरूरत  है। उन्होंने कहा कि देश के प्रख्यात  कलाकारों को विश्वविद्यालय में बुलाने का उद्देश्य इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इन कलाकारों और उनकी प्रतिभा    से  रूबरू कराना   है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से इस राम कथा से विद्यार्थियों के साथ जनपद के जनमानस में नव चेतना जागृत  हुई है।   श्री राम  कथा अमृत वर्षा को सुनने के लिए पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी लोग आते हैं। 
विश्वविद्यालय के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत ही एक से तीन  अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सायं 7:30 से 9:30 महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में किया गया है । सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक अक्टूबर को देश के सुप्रसिद्ध कथक   कलाकार रवि सिंह प्रयागराज का कथक पर आधारित नृत्य होगा साथ ही  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ  राजाराम यादव का उप शास्त्रीय गायन आयोजित है । 2 अक्टूबर को लखनऊ की मनीषा मिश्रा का कथक नृत्य और नंद कुमार जोशी का बांसुरी वादन है । 3 अक्टूबर को अयोध्या के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित सत्य प्रकाश मिश्र का शास्त्रीय गायन , नंद कुमार जोशी का बांसुरी वादन एवं  साहित्य कुमार नाहर का सितार वादन होगा।


Wednesday, 25 September 2019

एकात्म मानव दर्शन का युगबोध विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन



दीनदयाल उपाध्याय ने अखंड भारत के लिए काम किया- डॉ महेश



वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर एकात्म मानव दर्शन का युगबोध विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि एकात्म मानव दर्शन अनुसन्धान एवं विकास प्रतिष्ठान दिल्ली के अध्यक्ष  डॉ महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्रह्म  समग्र है, समग्र में ही  एकात्ममानववाद निहित है जिसे बांटा नहीं जा सकता। आज  वो  विचारधाराएं समाज को बांटने का काम कर रही है जो व्यक्ति और समाज को अलग अलग दृष्टि से देखती है।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अखंड भारत के लिए काम किया। भारत से पुर्तगालियों और फ्रेंच उपनिवेश को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसकी चर्चा कम हुई।  उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का था। उन्होंने ही यह आवाज उठाई थी कि कश्मीर का फैसला कश्मीरी नहीं भारतीय करेंगे।
बतौर विशिष्ट अतिथि अरुंधति वशिष्ठ अनुसंधान पीठ के निदेशक डॉ चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आज हमें बार-बार अंतरचेतना का युगबोध करना होगा।  जब हम स्वयं को राष्ट्र के साथ जोड़ते हैं तो हमें एकात्म मानववाद का दर्शन दिखता है।  उन्होंने कहा कि आज के मानव में अहंकार का भाव बढ़ता जा रहा है पर्यावरण असंतुलन, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश को हमने दूषित कर दिया है।  वैदिक ऋषि प्रकृति को शुद्ध रखने की कामना करते थे यही मानववाद का दर्शन है।
अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने कहा कि देश में जो बिखराव आ रहा है उसे एकात्म  दर्शन से रोक सकते हैं। एकात्म मानववाद एक ऐसा दर्शन है जो प्रयोग और अनुभव पर आधारित है।  यह आध्यात्मिक विज्ञान भी है जिसको भौतिक के सिद्धांतों ने सिद्ध कर दिया है।  परिसर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी पवनदीप सिंह एवं सलोनी सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  प्राचार्य डॉ  एसपी सिंह ने पंडित    दीनदयाल उपाध्याय पर केंद्रित पुस्तक भेंट की।  अतिथियों का स्वागत शोध पीठ के अध्यक्ष डॉ मानस पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजकुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ अनुराग मिश्र ने किया। संगोष्ठी के पूर्व अतिथियों ने संकाय भवन  में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।  कार्यक्रम में विधायक डॉ लीना तिवारी, प्रोफेसर रंजना प्रकाश, प्रो अजय द्विवेदी, डॉ  मनोज मिश्र, प्रो ए पी सिंह, प्रो बी डी शर्मा,  प्रो वंदना राय, प्रो अजय  प्रताप सिंह, प्रो  रामनारायण, प्रो अविनाश पाथर्डिकर, डॉ, संदीप सिंह, डॉ  प्रमोद यादव, डॉ राजीव प्रताप सिंह, डॉ  समर बहादुर सिंह, डॉ  विजय सिंह डॉ विजय तिवारी, डॉ संतोष कुमार, डॉ दिग्विजय  सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार  समेत शिक्षक विद्यार्थी मौजूद। 

Tuesday, 24 September 2019

एमए जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को दिया जायेगाअतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक



 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के एमए जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को दीक्षांत समारोह में  अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जायेगा।  अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मंगलवार को विश्वविद्यालय की सहमति बनी है।   विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव से अमर उजाला लखनऊ के सीनियर न्यूज एडिटर राजेंद्र सिंह ने मुलाकात कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी  की ।
कुलपति  प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अमरउजाला के प्रतिनिधि   को अवगत कराया।  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई  हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों की विशेष मांग पर यूजी कक्षाओं में बीएससी,बीकॉम ऑनर्स एवं बीए पाठ्यक्रम भी पाठ्यक्रम परिसर में संचालित हुए हैं।   परिसर के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सलेक्शन भी  कराया गया है। आज प्रदेश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शोध गंगा ,खेल एवं कैम्पस प्लेसमेंट में पहले पायदान पर है।
जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने जनसंचार विभाग के पुरातन छात्रों एवं उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनसंचार विभाग के साथ अमर उजाला का यह जुड़ाव ऊर्जा प्रदान करेगा। विभाग के शिक्षक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ,डॉ सुनील कुमार ,डॉ अवध बिहारी सिंह ,डॉ  चन्दन सिंह सहित विद्यार्थियों ने अमर  उजाला के इस नवोन्मेष का स्वागत किया है।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडे,डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर, राकेश यादव, विनोद तिवारी , डॉ मनोज वत्स समेत तमाम शिक्षक  मौजूद रहे।