वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में 'विश्व ओजोन दिवस' के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता और आमंत्रित व्याख्यान का बुधवार को आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम 'ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लेनेट' पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
Wednesday, 16 September 2026
ओजोन संरक्षण हमारी वैश्विक जिम्मेदारी
Tuesday, 15 September 2026
सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट कार्य संभव : कुलपति
विश्वेश्वरैया सभागार में धूमधाम से मना इंजीनियर्स डे
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पोस्टर प्रतियोगिता: श्रेयस प्रजापति एवं टीम — प्रथम स्थान, डिबेट प्रतियोगिता: प्रतीक तिवारी एवं टीम — विजेता, इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता: गणेश मौर्य — प्रथम स्थान, रंगोली प्रतियोगिता: श्रेया, यश्वी एवं टीम — प्रथम स्थान। सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूनम सोनकर, डॉ. विशाल यादव, प्रीति शर्मा, डॉ. रितेश बरनवाल, डॉ. पारुल त्रिवेदी और डॉ. संतोष त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, श्री शैलेश प्रजापति, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अजय कुमार मौर्य, श्री तुषार श्रीवास्तव, श्री सुधीर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में समर, प्रांजल, विशाल एवं अंकित तिवारी ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
निष्ठा और समर्पण से पीयू बनेगा 'रोल मॉडल' : प्रो. राकेश सिंह
संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने साझा किया अपना विजन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने आर्यभट्ट सभागृह में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। नियुक्ति के बाद का विश्वविद्यालय परिवार के साथ मंगलवार की देर शाम यह पहला संवाद था। इस दौरान उन्होंने अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च ग्रेडिंग के साथ स्थापित करना उनका दृढ़ संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का निष्ठापूर्ण सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
समाज कल्याण की भावना को रेखांकित करते हुए उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण साझा किया। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार कोई भी वृक्ष अपने फल और छाया का स्वयं उपभोग नहीं करता, बल्कि वह दूसरों के काम आता है; ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने कार्यों से सम्पूर्ण समाज का हित करना चाहिए। इसी सेवाभाव और संकल्प के साथ हमें निरंतर आगे बढ़ना है।"
पीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन
30 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण तकनीकी समाधान
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 टीमों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतिभागी टीमों ने हैकाथॉन के विभिन्न समस्या कथनों पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण विचारों और तकनीकी समाधानों का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। टीमों का मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, समस्या-समाधान क्षमता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानकों पर किया गया।
चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में प्रो. रजनीश भास्कर (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), डॉ. संजीव गंगवार (एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशन), डॉ. प्रशांत कुमार यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस) और डॉ. दीप प्रकाश सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शामिल रहे।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने टीमों को आवश्यक सुझाव दिए, जिससे विद्यार्थी अपने समाधानों को आगामी चरणों के लिए और प्रभावी बना सकें। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।