Tuesday 25 September 2012

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आज २५ -०९-२०१२ को आयोजित हुई मेहदी और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता

 2 अक्टूबर  तक होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का  आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ  कुलपति प्रो सुन्दर लाल 


                                                                   



           



Wednesday 5 September 2012

देश के गौरवशाली अतीत का सम्मान जरुरी :प्रो यू पी सिंह





जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर यूपी सिंह ने कहा कि शिक्षक देश के गौरव हैं। ज्ञान और विज्ञान की साधना में शिक्षक का व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम देश के गौरवशाली अतीत का सम्मान करें।प्रो. सिंह विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह के अन्तर्गत बुधवार को शिक्षक सम्मान दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक को परोपकार की भावना से काम करना चाहिए तभी इस पेशे की गुणवत्ता बरकरार रह सकती है। उन्होंने कहा कि आज इस बात पर चिंतन करने की जरूरत है कि जो गरीब शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाता उसके घर तक शिक्षा कैसे पहुंचाई जाए। उनका मानना है कि मूल्य और आदर्शों के आधार पर शिक्षक का मूल्यांकन होना चाहिए।

उन्होंने भारत के शिक्षा एवं ज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने शून्य एवं दशमलव की  खोज की है जिसके चलते अन्य शोध सम्भव हो सके हैं। इस बात का लोहा पूरा विश्व मानता  है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुन्दरलाल ने कहा कि शिक्षक का चरित्र अनुकरणीय होना चाहिए। इसका असर विद्यार्थियों पर पड़ता है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्टालिन के साथ डॉ. राधाकृष्णन की वार्ता से प्रभावित होकर भारत और सोवियत रूस के संबंधों की नींव पड़ी। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस ने शिक्षकों के प्रति जागरूकता पैदा की है। इसके सम्मान को बनाए रखने की जरूरत है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्होंने उनसे जुड़े कई संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. 
रामजी लाल ने रजत जयंती वर्ष में होने वाले आयोजनों एवं विश्वविद्यालय की विकास यात्रा को रेखांकित किया ।

समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रो. डी़डी़ दूबे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालयों के अवकाशप्राप्त  शिक्षकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि और कुलपति ने उमानाथ सिंह, वीर बहादुर सिंह और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में पौधरोपण किया गया। शिक्षक अतिथि गृह में मुख्य अतिथि ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।   

समारोह का संचालन डॉ. एचसी पुरोहित और धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ. देवराज ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीके सिंह, प्रो. एमपी सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. लाल साहब सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. मानस पाण्डेय, डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अशोक श्रीवास्तव,  डॉ. रामनारायण, डॉ. अविनाश पाथेर्डिकर, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. अवधबिहारी सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, समस्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं मौजूद थे।

Monday 3 September 2012

श्रेष्ठ कवियों में एक थे श्रीपाल सिंह क्षेम


                                      श्रीपाल क्षेम श्रद्धांजलि 
व्यक्त करूँ  मन की पीड़ा,
या कहूँ  कही तन की अनुभूति।
वैचारिक कोई द्वन्द निहारू,
गाऊॅं या जन मन की प्रीति।।
उद्गारों की नैया खेने,
पतवारी शब्द नहीं पाता हूँ ।
भाव भंवर में घूम झूम,
हिचकोले खाता जाता हूँ।।
अक्षर मात्राएँ  खोज बीन,
तब जोड़े गुणा बैठाता  हूँ।
शब्दों छन्दो की माला मैं,
‘श्रीपाल क्षेम’ में पाता हूँ।।
पसरी पीड़ा किसी कुटी की,
किसी महल की आभा आहट।
व्यक्त हुई सब ‘क्षेम कलम’ से,
भावों-शब्दों की तकराहट।।
बॅंजारे मन की खूँटी  पर,
टांगी तुमने तरी तरी।
कभी ‘नीलम तरी’, कभी ‘ज्योति तरी’,
कभी ‘जीवन’ कभी ‘संघर्ष तरी’।।
कहीं ‘तेरे रूप’ की गंगा है,
कहीं जमुना ‘मेरी प्रीत’ की है।
कहीं ‘रूप गंध’ कहीं ‘गीत गंग’,
छायावादी संगीत सी है।।
कहीं ‘राख और पाटल’ परसे हैं,
कहीं ‘मुक्त कुन्तला’ चमकी है।
कहीं ‘मुक्त गीतिका’ ‘गीत जनों में,
‘अंतर ज्वाला’ धधकी है।।
कभी शब्द दिये ‘परासर’ को,
और ‘सत्यवती’ जीवंत हुई।
‘कृष्ण-द्वैपायन’ है अतीत,
पर वर्तमान से मुक्त नहीं।।
इसीलिए मैं बार-बार,
कहता हूँ नहीं अघाता हूँ।
हर बार उन्हें बुलाता हूँ,
‘हे क्षेम शब्द दो’ गाताहूँ।।
                 - प्रो. सुंदर लाल 

 

जौनपुर 2 सितम्बर : साहित्य वाचस्पति डॉ.श्रीपाल सिंह 'क्षेम' देश के एक श्रेष्ठ कवि थे। जीवन के विविध रूपों का चित्रण क्षेम जी की कविताओं में मिलता है।

उक्त उदगार  वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सुंदर लाल ने क्षेम जी के 91 वें जन्म दिवस पर क्षेमस्विनी संस्था द्वारा पत्रकार भवन में रविवार को आयोजित जनपद साहित्य दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। कुलपति ने बताया कि पूर्वाचल विश्वविद्यालय एवं तिलकधारी महाविद्यालय का कुलगीत क्षेम जी द्वारा रचित है। अपनी स्वरचित कविता 'गीतों की नैया खेने को पतवार नहीं मैं पाता हूं, भाव-लहर में झूल-झूलकर हिचकोले खाता जाता हूं।..........' के माध्यम से उन्होंने स्व.क्षेम को भावांजलि अर्पित की। प्रख्यात समीक्षक डॉ.लाल साहब सिंह ने अपना मत प्रकट करते हुए कहा कि क्षेम जी श्रेष्ठ कवि होने के साथ-साथ महान समीक्षक भी रहे। छायावाद की काव्य-साधना, छायावाद के गौरव चिह्न तथा छायावाद की सामाजिक पृष्ठभूमि जैसे समीक्षा-ग्रंथों की रचना करके उन्होंने हिंदी साहित्य का भंडार समृद्ध किया। डॉ.प्रेमचंद विश्वकर्मा ने बताया कि वे हिंदी के साथ-साथ संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं पर भी असाधारण अधिकार रखते थे। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.यूपी सिंह ने बताया कि कवि सम्मेलनों में क्षेम की कविताएं सुनने के लिए श्रोताओं की बार-बार फरमाइशें आती रहती थी। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन दिनेश टंडन ने उनकी स्मृतियों को संजोए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। क्षेमस्विनी संस्था के अध्यक्ष एवं समाजवादी विचारक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि क्षेम जी की रचनाओं में प्रेम के जिस स्वरूप का चित्रण मिलता है, वह सांसारिक न होकर पूर्णत: आध्यात्मिक है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया।
इस अवसर पर शिक्षक नेता राजीव प्रकाश सिंह, डॉ.शिव प्रसाद सिंह एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से कवि क्षेम के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। समारोह में क्षेम जी द्वारा रचित पुस्तक 'नीलम ज्योति और संघर्ष' का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रामकृष्ण त्रिपाठी, स्वप्निल, डॉ.पीपी दुबे, डॉ.विमला सिंह, डॉ.मनोज मिश्र, बाबा धर्म पुत्र अशोक, त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव, दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रखर आभार ज्ञापन शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।
साभार- www.jagran.com/uttar-pradesh/jaunpur-9626511.html

Sunday 2 September 2012

ऋतुअभिनंदन मे पौधरोपण


गीतांजलि संस्था द्वारा रविवार को सिपाह स्थित अचला देवी घाट पर आयोजित ऋतु अभिनंदन समारोह में पौधे लगाए गए। इस  ऋतुअभिनंदन समारोह में  मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुंदर लाल विशिष्ट अतिथि डीएफओ एके सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन सहित गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इन्होने  वाटिका में चन्दन ,पीपल, बेल,आंवला ,अशोक, बरगद  आदि के पौधे  लगाए।       
 

  
                    ऋतु अभिनंदन समारोह में चंदन  का पौध रोपित करते
कुलपति प्रो. सुंदर लाल
 
संस्था के प्रमुख ने कुलपति को स्मृति चिन्ह भेट किया          

मंचासीन बाएं से दायें कुलपति प्रो सुंदर लाल , डी एफ ओ जौनपुर ,
न पा  अध्यक्ष  दिनेश  टंडन  एवं  संस्था  के अध्यक्ष  

कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति 
       पंचवटी में शामिल पाँच वृक्षों-पीपल, बरगद, आँवला, बेल तथा अशोक का रोपण हुआ 
पौधा रोपण कार्यक्रम मे जुटे संभ्रांत नागरिक