Monday 29 August 2016

ई -रिसोर्स प्रयोग कर्ताओं की जागरूकता विषयक कार्यशाला




वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा फार्मेसी संस्थान स्थित शोध एवं नवोन्मेषण सभागार में पीयरसन इंडिया एजुकेशन के सहयोग से ई -रिसोर्स प्रयोग कर्ताओं की जागरूकता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शोधार्थियों को विशेषज्ञों ने ऑनलाइन उपलब्ध सामग्रियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

बतौर विषय विशेषज्ञ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर भास्कर मुखर्जी ने कहा कि इन्टरनेट पर ज्ञान का भंडार है, इस पर उपलब्ध जानकारी को सही तरीके से खोजना एक कला है.आज अकादमिक जानकारियों की खोज के लिए भी गूगल का प्रयोग किया जाता है जबकि बहुत सारे ऐसे सर्च इंजन है जो बेहतर सूचनाएं उपलब्ध करा सकते है. उन्होंने प्रजेंटशन के माध्यम से  बेस, साइंस रिसर्च, जे स्टोर आदि सर्च इंजन की विशेषताओं और उसके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने शोध पत्रिकाओं की गुणवत्ता पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शोध पत्रिकाओं के क्षेत्र में बहुत बड़ा रैकेट कार्य कर रहा है जो ईमेल के माध्यम से लेखकों को गुमराह करता  है. शिक्षा से जुड़े लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए। 
पिअरसन इंडिया एजुकेशन के स्टीफेन रोज ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में ई रिसोर्स का एक्सेस तेजी से बढ़ता जा रहा है. पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बड़े पैमाने पर ई रिसोर्स उपलब्ध कराया है यह यहाँ के लोगों के लिए बड़ी बात है. ई रिसोर्स के माध्यम से शोधार्थी बड़े कम समय में अपने विषय की जानकारी जुटा रहे है. भविष्य में ई रिसोर्स प्रयोग करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा और शिक्षा से जुड़ा कोई व्यक्ति इससे अछूता नहीं रहेगा। संचालन डॉ विद्युत मल ने किया। इस अवसर पर प्रो ए के श्रीवास्तव, डॉ अविनाश पाथर्डीकर, डॉ वंदना राय, डॉ मनोज मिश्र,डॉ प्रदीप कुमार,डॉ नूपुर तिवारी,  डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ राज कुमार सोनी, डॉ रसिकेश, डॉ रुश्दा आज़मी, डॉ अवध बिहारी सिंह,  डॉ प्रवीण सिंह समेत तमाम शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे. 

Tuesday 16 August 2016

स्वतंत्रता दिवस


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन पर कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अमर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने हमें आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, आज हम उनके बताये मार्ग पर जीवन पर्यन्त चलने का संकल्प लें। महात्मा जी ने हमें सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाया। अपने जीवन में इसे उतार कर हम भारत को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। १९४७ से चली आजादी की इस  यात्रा में हमनें बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक संरचना-आर्थिक परिदृश्य सभी कुछ बहुत तेजी से बदलाव की ओर है। इन अपेक्षाओं के अनुरूप विश्वविद्यालयों को भी तैयार होना होगा। आज विश्वविद्यालय समाज में मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। हमें इन उम्मीदों-अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा तथा अपना सर्वोच्च देना होगा। अपने कर्तव्य पालन से हम विश्वविद्यालय, समाज और देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार में विश्वविद्यालय समाज में लाइट हाउस की तरह है। हमें इस देश के युवाओं को एक रोशनी दिखानी है जिससे वे आगे अपनी समस्त बाधाओं को पार कर सकें। विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी कैप्टन टीएन सिंह ने गार्ड का निरीक्षण करवाया।
इस अवसर पर वित्त-अधिकारी एम.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. देवराज, प्रो. डी.डी. दूबे, उप कुलसचिव संजीव सिंह, टी बी सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. आलोक द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन अशोक सिंह ने किया।






स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 पूर्व सैनिक हुए सम्मानित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिसर में तैनात सेना के पूर्व सैनिकों को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सुभाष मिश्रा, सुरेश राम, हरीलाल यादव, मो. वकील, शेषनाथ चैहान, नवीन कुमार, उदय प्रताप सिंह, कंचन सिंह, रेखा देवी, मौसम पाण्डेय रहे।
















एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान

                                                      

एकलव्य स्टेडियम एवं रोवर्स रेंजर्स परिसर 12-08-2016 
    
 
परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार   को एकलव्य स्टेडियम एवं रोवर्स रेंजर्स परिसर  में   कर्मचारियों  
नें  पौधरोपण किया।  इस अवसर पर मौलश्री ,अमलतास , छितवन एवं अशोक के  पौध रोपित किये गए। प्रथम दौर के अभियान के अंतिम  दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारी   भरत कुंवर,अशोक सिंह , डॉ  राजेश सिंह, रजनीश सिंह ,अंजनी तिवारी  ,अरुण सिंह,मोहन पांडेय आदि ने कई पौध लगाए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ मनोज मिश्र नें बताया कि शीघ्र ही रिक्त स्थानों पर पुनः पौधरोपण अभियान प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ,डॉ विवेक पांडेय, पंकज सिंह  सहित  कर्मचारी उपस्थित रहें। 


एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान 11 -08-2016    

 पौधरोपण अभियान के अंतर्गत गुरुवॉर   को आवासीय परिसर  में पौधरोपण किया गया।अभियान में आवासीय परिसर के कर्मचारी, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधरोपण की शुरुआत आवासीय परिसर स्थित मंदिर से हुई. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि  यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब तक जो पौधे लगे है उनकी रखवाली के लिए सभी को सक्रिय रहना होगा। परिसर में  विभिन्न स्थानों पर मौल श्री, कनेर, बॉटल ब्रश, चाँदनी, केशिया सामिया आदि के पौधे लगाए गए. इस अवसर पर डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ के एस तोमर,डॉ रुश्दा आज़मी, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ विवेक पांडेय, डॉ राजेश सिंह, डॉ रविशंकर शुक्ला, डॉ इंद्रेश कुमार, संजय शर्मा, सुशील प्रजापति, धीर सिंह, विनोद गौतम समेत तमाम लोगों ने पौधे लगाएं। 

Wednesday 10 August 2016

पौधरोपण कर प्रकृति का कर्ज उतारें

पौधरोपण अभियान के चौथे दिन मंगलवार को  प्रशासनिक भवन  के आस पास  पौधे लगाए गए।  विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह एवं उप कुलसचिव संजीव कुमार सिंह  ने मौल श्री के पौधे को लगाकर अभियान को  गति दी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल के निर्देश पर 5 अगस्त से 12 अगस्त तक एक हजार पौध रोपित करने लक्ष्य रखा गया है.जिसकी शुरुआत फार्मेसी संस्थान से कुलपति ने की थी.
वित्त अधिकारी  मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि आज जो पौधे रोपित किये गए है उनसे हम सभी का जीवन भर का नाता जुड़ गया है. इन पौधों को सवारना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि परिसर का हरा भरा होना स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के लिए आवश्यक है. उप कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है उसका कर्ज मनुष्य कभी उतार नहीं सकता। हम पौधरोपण करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया। एक छात्र एक पेड़ अभियान के सदस्य डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि 10 अगस्त को  इंजीनियरिंग  संस्थान,11  अगस्त आवासीय परिसर एवं छात्रावास और 12  अगस्त को एकलव्य  स्टेडियम, एन एस एस  और रोवर्स रेंजर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर डॉ वी डी शर्मा, डॉ मनोज मिश्र,एसबी एच रिज़वी, सुबोध पांडेय,राम आसरे, डॉ राजेश सिंह, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, मोहन पांडेय,पंकज कुमार सिंह, अरुण सिंह समेत तमाम लोगों ने पौधरोपण किया। 

Monday 8 August 2016

पौधरोपण अभियान

एकछात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार  को संकाय भवन परिसर  में  विज्ञान एवं सामाजिक संकाय के विद्यार्थियों नें प्रोफ़ेसर डी डी दूबे तथा विभाग के शिक्षकों  के साथ  पौधरोपण किया।  पौधरोपण के अवसर पर प्रोफ़ेसर डी डी  दूबे  ने  कहा कि  प्रकृति पौधों के बिना अधूरी है. मनुष्य का जीवन पेड़ों से जुड़ा है अगर हमें जीवित रहना है तो पौधरोपण करना होगा।सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने पौध वितरित किया। संस्थान परिसर में   पौध रोपण  अभियान में सामाजिक विज्ञान एवं  विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों  ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  मौलश्री,कचनार एवं कनेर   के  सौ पौध रोपित किये गए।  इस अवसर पर डॉ वंदना राय,डॉ राम नारायण ,डॉ प्रदीप कुमार ,डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ राजेश शर्मा , डॉ एस पी तिवारी, डॉअवध बिहारी सिंह ,डॉ सुनील कुमार, डॉ राजेश सिंह सहित विद्यार्थी  उपस्थित रहें। 




Saturday 6 August 2016

एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान ---प्रबंध अध्ययन संस्थान



वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रबंध अध्ययन  संस्थान में  संकायाध्यक्ष डॉ मानस पांडेय ने  शिक्षकों एवं विद्यार्थियों  के साथ परिसर में पौधरोपण किया।  पौधरोपण के अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ मानस पांडेय ने विद्यार्थियों से  कहा कि  आपकी जिम्मेदारी है कि  प्रतिदिन इनकी देखभाल भी आप सभी के द्वारा की जाय।  इन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।  संस्थान में   पौध रोपण  अभियान में विद्यार्थी मानसी श्रीवास्तव ,स्मिता सिंह ,तंजीम अहमद ,नवीन श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव ,विजय शंकर यादव ,अतहर अब्बास ,दिव्यांश पांडेय ,लक्ष्मी सिंह,शिवम्,विकास देव, नितिन  एवं अभिनव श्रीवास्तव ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  कचनार एवं बाटल  ब्रश  के लगभग एक सौ पौध रोपित किये गए। 
एम् एच आर डी के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश पाथर्डीकर नें  विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप सब के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में यह संस्थान सबसे हरा भरा दिखेगा।
डॉ वी डी शर्मा ने कहा कि यदि पर्यावरण की सुरक्षा एवं  संरक्षा नही की गई तो भविष्य में मानव जीवन के लिए बहुत समस्या आएगी।
पौधरोपण समिति के डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर एवं डॉ राजेश सिंह ने  पौध रोपण में सहयोग किया ।
 इस अवसर पर डॉ सुशील सिंह , डॉ आलोक सिंह , डॉ परमेन्द्र विक्रम सिंह , डॉ राजेश कुमार , राज नारायण सिंह ,वेद प्रकाश श्रीवास्तव , केशव  रजनीश सिंह,अरुण सिंह,पंकज सिंह,मोहन पांडेय, ओ पी गुप्त,दिनेश अस्थानाआदि उपस्थित रहें। 




Friday 5 August 2016

एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान सप्ताह की शुरुआत



वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र एक पेड़ पौधरोपण अभियान सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को फार्मेसी संस्थान में  कुलपति  प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने छात्र- छात्राओं के साथ पौधरोपण कर  की। 5 अगस्त से  12 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में एक हजार पौध  रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के शुभारम्भ  पर कुलपति प्रो अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों आज परिसर में इन पौधों को रोपित करने भर से आपकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हुई है.इन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. विश्वविद्यालय में  एक छात्र एक पेड़ के अंतर्गत जो पौधे लगाएं गए है वो विश्वविद्यालय में सदैव आपकी उपस्थिति को दर्शाते रहेगें।उन्होंने कहा कि आपके मनन चिंतन एवं सोच में वृक्ष के महत्व को जागृत करना है.समाज ने जो उपभोगवाद को जो बढ़ावा दिया है उसके क्षतिपूर्ति हेतु युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षोंसे लगाव होना चाहिए।अपनी पढाई के साथ पर्यावरण के इस मिशन को भी जारी रखे।
इस अवसर पर फार्मेसी संस्थान में पहला  पौध रोपण  विद्यार्थी फातिमा अंजुम ने किया। पौधरोपण समिति के डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ राजेश सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। बाटल  ब्रश, कचनार ,अमलताश,गुलमोहर,अर्जुन ,केशिया श्यामा एवं कांजी के लगभग एक सौ पौध रोपित किये गए। 
एक छात्र एक पेड़ अभियान के समन्वयक प्रो बी बी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस अभियान का तीसरा वर्ष है, परिसर में जो पौधे छात्रों द्वारा समय समय पर रोपित किये  गए  है अधिकांश की हरियाली इसकी सफलता को बया करता है। शनिवार को प्रबंध अध्ययन संस्थान  में पौध रोपित होंगे।
फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो ए के श्रीवास्तव ने विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इन पौधों को सुरक्षित रखना हर छात्र की नैतिक जिम्मेदारी होगी। आने वाले समय में यह संस्थान सबसे हरा भरा दिखेगा।
 इस अवसर पर डॉ वी डी शर्मा, डॉ  रजनीश भास्कर, राजकुमार सोनी, डॉ पूजा सक्सेना, डॉ अवध बिहारी सिंह ,डॉ रुश्दा आज़मी,डॉ सुनील कुमार , धर्मेंद्र सिंह,डॉ प्रवीण सिंह,  झांसी  मिश्र,  विनय वर्मा, निपेंद्र सिंह,डॉ के एस तोमर ,श्याम त्रिपाठी, रजनीश सिंह,अरुण सिंह,पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, विजय जायसवाल  आदि उपस्थित रहें। 

Thursday 4 August 2016

एक छात्र एक पेड़


पौधरोपण अभियान सप्ताह
(05 से 12 अगस्त 2016 )
                               1001  पौधरोपित करने का लक्ष्य
                 
                   कार्य योजना
05 अगस्त - फार्मेसी संस्थान
06  अगस्त - प्रबंध अध्ययन  संस्थान
 08  अगस्त - संकाय भवन/ विज्ञान संकाय
 09   अगस्त - प्रशासनिक भवन (अधिकारी - कर्मचारी )
 10 अगस्त - इंजीनियरिंग  संस्थान
11  अगस्त - आवासीय परिसर एवं छात्रावास
12  अगस्त -एकलव्य  स्टेडियम / एन एस एस / रोवर्स रेंजर परिसर/
           शिक्षक अतिथि गृह
--------------------------------------------------------------------

आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे जन्म दिवस
फार्मेसी विभाग में दिनांक 02/08/2016 को आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर विभागाध्यक्ष फार्मेसी प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव एवं श्री राजीव कुमार द्वारा माल्र्यापण किया गया। विभाग के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों,  छात्र एवं छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विभागाध्यक्ष के द्वारा उक्त के विषय में उनके जीवनवृत एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री राजीव कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।