Saturday 30 January 2021

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

                                               शहीदों की स्मृति में पीयू में हुई शोकसभा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में विश्वविद्यालय परिवार ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने शोकसभा का आयोजन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण समेत कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment