Friday 22 February 2013

क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 15 सदस्यीय टीम बंगलोर रवाना

बी0 सी0 सी0 आई0 द्वारा स्वीकृत, मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समर्थित, भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली एवं एन0 डी0 टी0 वी0 इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 15 सदस्यीय टीम बंगलोर के लिए रवाना हो गयी। यह टीम विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खेलने गयी है।
 गौरतलब है कि पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इसी वर्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपना परचम लहराया था। इस विजेता टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली एवं एन0 डी0 टी0 वी0 इण्डिया ने आमंत्रित किया है।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय का पहला मैच 24 फरवरी को जैन विश्वविद्यालय, 2 मार्च को ग्वालियर विश्वविद्यालय एवं 3 मार्च को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ होगा। यह 20-20 मैच है  जो कि दुधिया रोशनी में खेला जायेगा। विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम आज हवाई जहाज द्वारा बंगलोर के लिए रवाना हो गयी। 

आज सुबह 5 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुन्दर लाल ने विजय कामना के साथ टीम को परिसर से रवाना किया। उन्होने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि अपनी टीम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चैम्पियनशिप में भाग ले रही है। इस अवसर पर क्रीड़ा विभाग के रजनीश सिंह, अशोक सिंह एवं मोहन चन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment