Tuesday 1 October 2019

तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह ०१ अक्टूबर से


पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में जुटेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी हाल में रामकथा के बाद एक से  तीन  अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सायं 7:30 से 9:30 तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक अक्टूबर को  कत्थक  कलाकार रवि सिंह प्रयागराज का नृत्य होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव का उप शास्त्रीय गायन होगा। 2 अक्टूबर को लखनऊ की मनीषा मिश्रा का कथक नृत्य और नंद कुमार जोशी का बांसुरी वादन होगा। 03 अक्टूबर कोअयोध्या के सत्य प्रकाश मिश्र का शास्त्रीय गायन , नंद कुमार जोशी का बांसुरी वादन और साहित्य कुमार नाहर का सितार वादन होगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम राम कथा के बाद संगोष्ठी भवन में आयोजित किये जायेंगें। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है. 

No comments:

Post a Comment