Saturday 23 May 2020

पेटेंट का व्यवसायिक फायदा किसानों तक पहुंचे:राजीव कपूर



जौनपुर के उत्पाद में महत्त्वपूर्ण भूमिका ‌निभाए पीयू

विश्वविद्यालय  के बौद्धिक सम्पदा अधिकार प्रकोष्ठ (आईपीआर सेल) द्वारा आयोजित वेबिनार के दूसरे दिन शनिवार को तीन व्याख्यान हुए । इसमें प्रथम सत्र में डॉ आयुषी झा , वैज्ञानिक टाईफैक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार के विभिन्न आयामों जैसे कॉपीराइट, पेटेंट, ज्योग्राफिकल इंडिकेटर, इंडस्ट्रियल डिजाइन, ट्रेडमार्क, एवं उसकी आवश्यकताओं  के जागरूकता पर जोर दिया | दूसरे सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा के डॉ राजीव कुमार कपूर ने पेटेंट आवेदन कि प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया | उन्होंने पूर्वांचल क्षेत्र विशेषकर जौनपुर के प्रमुख उत्पादों के पेटेंट के माध्यम से पंजीकृत करके उसका व्यवसायिक फायदा आर्थिक रूप में किसानों को पहुंचाने का सुझाव दिया | डॉ कपूर ने इस कार्य को करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण भूमिका की भी चर्चा की | उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का आईपीआर सेल कालेज तथा विश्वविद्यालय के शोध छात्रों और शिक्षकों को पेटेंट हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है  | तीसरे सत्र में केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के डॉ सर्वेश कुमार ने जेनेटिक संवर्धित फसलों और  आईपीआर से सम्बंधित चुनौतियों पर प्रकाश डाला |
प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासा का निराकरण किया | डॉ राजकुमार व डॉ रामनरेश ने अतिथियों का स्वागत किया |  कार्यक्रम का संचालन डॉ नितेश जायसवाल ने किया |  वेबिनार के संयोजक डॉ मनीष कुमार गुप्ता ने विशेषज्ञों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उमीद जताई कि आने वाले समय ने विश्वविद्यालय का आईपीआर सेल पेटेंट और उससे सम्बंधित क्षेत्रो में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा |
इस दौरान आईपीआर प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. रामनारायन, प्रो. रंजना प्रकाश, डॉ मुराद अली, डॉ सुनील कुमार, डॉ पुनीत धवन , श्री आशीष कुमार गुप्ता सभी ने ऑनलाइन ही आभार व्यक्त किए | 

No comments:

Post a Comment