Saturday 28 January 2017

सामाजिक उत्थान के लिए इच्छाशक्ति जरूरी : प्रो. त्रिपाठी

‘लोकतंत्र का प्रबंध’ विषयक व्याख्यान आयोजित
 विश्वविद्यालय के प्रबन्ध संकाय में दीक्षान्त पूर्व व्याख्यानमाला कार्यक्रम में ‘लोकतंत्र का प्रबंध’ विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा लोकतंत्र का सुधार जनता ही कर सकती है। इसके लिए उसे जागरूक रहने की जरूरत है। देश में सामाजिक और राजनीति उत्थान के लिए लोगों में इच्छाशक्ति पैदा करनी पड़ेगी, तभी समाज और देश का विकास हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आज देश में परिवर्तन के लिए लोगों में राजनीति के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए आम जनता को अपने अधिकार और दायित्वों के प्रति सचेत रहना होगा।
दीक्षान्त पूर्व व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ. अजय द्विवेदी ने स्वागत करते हुए कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा भारत विशेष विविधता वाला देश है। इसकी वजह से पूरे विश्व में हमारी पहचान है। इन सबके पीछे हमारा उत्तम प्रबंधन ही है।
प्रबंध संकाय प्रमुख डॉ. वीडी शर्मा ने प्राप्त ज्ञान के अनुपालन और प्रयोग पर जोर दिया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. आलोक गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. मुराद अली, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुशील सिंह, अबु सालेह समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment