Friday 13 October 2017

विश्वविद्यालय पहुचें बच्चों ने देखा लैब, लाइब्रेरी














रंजाकला के नदियापारा  प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्र- छात्राएं  शुक्रवार को  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में  शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत पंहुचें। विश्वविद्यालय के संकाय भवन के माइक्रोबायोलॉजी लैब ,क्लास रूम और विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय को करीब से देखा। पहली बार विश्वविद्यालय पहुचें बच्चों ने तमाम जानकारियां हासिल की। 
माइक्रोबायोलॉजी लैब में इन बच्चों को विभाग के शिक्षक डॉ एस पी तिवारी और ऋषि श्रीवास्तव ने जीवाणुओं के बारे में बताया। इसके साथ ही माइक्रोस्कोप के माध्यम से बैक्टीरियाँ को दिखाया भी। विभाग के विद्यार्थियों ने बच्चों को साफ़ सफाई के टिप्स भी दिए। खेलने के बाद और खाना खाने के पहले हाथ धोने की आदत को जीवन से जोड़ने की बात बताई।बच्चों ने तमाम सवाल भी किये। 
विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में डॉ  विद्युत मल्ल ने बच्चों को भारतीय संविधान की मूल प्रति को दिखाते हुए उसके बारे में बताया। इसके साथ ही पुस्तकों, पत्रिकाओं और कंप्यूटर प्रयोग को भी बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर जीवन में बड़ा बनाना है तो किताबें ही बड़ा आदमी बनाएगी। किताबों से दोस्ती करिये और अपनी किताबें रोज पढ़िए। 
शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के साथ राजेश कुमार यादव, कमलेश सिंह, सुषमा पाल, सुभाष यादव, मुन्तशिर हुसैन, सीमा यादव, आशा सिंह, आराधना पाल, मीरा यादव, ज्योति जायसवाल शिक्षक मौजूद थे।  

No comments:

Post a Comment